फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Entertainment Archives ›   joke on student

उम्मीद से ज्यादा!

Tue, 21 Jul 2015 02:07 PM IST
Updated Tue, 21 Jul 2015 02:07 PM IST
विज्ञापन

एक मेडीकल कॉलेज मे एक नये प्रोफेसर ने ज्वॉइन किया और बहुत ही नामचीन प्रोफेसर होने की वजह से उसे इस बात की बिलकुल भी घबराहट नहीं थी कि आज इस कॉलेज मे उसका पहला दिन है। वो सीधा अपनी पहली क्लास में गया और सभी छात्र और छात्राओ ने उसका जोरदार स्वागत किया।

विज्ञापन


प्रोफेसर ने सभी छात्र और छात्राओ को इस स्वागत के लिए धन्यवाद दिया और अपना परिचय देने के बाद क्लास से बोला, "मै भी आप सभी का परिचय जानना चाहता हूँ पर उससे पहले एक सवाल पूछ कर आप सभी के ज्ञान की परीक्षा लेना चाहता हूँ।
विज्ञापन


सभी छात्र और छात्राओ ने एक साथ कहा, "सर ठीक है... हम सभी तैयार है।"

प्रोफेसर: हमारे शरीर का कौन सा ऐसा अंग है जो कि हमारे उत्तेजित होने पर अपने वास्तविक साईज से दस गुना बडा हो जाता है?

जब कोई हाथ खडा नही हुआ तो फिर प्रोफेसर ने एक लडकी को खडा होने के लिए इशारा किया और बोला, "तुम्हें इस सवाल का जवाब आता है?"

लडकी: सर मुझे जवाब तो पता है...पर आपको एक लडकी से इस तरह का सवाल पूछने में शर्म महसूस होनी चाहिए।

प्रोफेसर: ठीक है फिर बैठ जाओ।

प्रोफेसर ने फिर एक लडके का हाथ खडा हुआ देखा और पूछा, "क्या तुम्हे जवाव पता है?"

लडका: हाँ सर, मुझे जवाब पता है।

प्रोफेसर: तो ठीक है फिर बताओ।

लडका: सर आँख की पुतली।

प्रोफेसर: एकदम सही जवाब।

प्रोफेसर ने उस लडकी को दोबारा खडा होने के लिए कहा जिसने सवाल का जवाब देने से मना किया था और उससे बोला, "मुझे तुमको तीन बातें बतानी है।"

लडकी: कौन सी तीन बातें सर?

प्रोफेसर: पहली बात तुम्हारा ज्ञान बहुत ही सतही है, इसको गहराई तक लेकर जाओ। दूसरी बात तुम्हारे दिमाग में गन्दगी भरी है इसे निकालो और तीसरी बात तुम्हारी उम्मीदे बहुत ज्यादा हैं जो तुम्हे परेशानी मे डाल सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


लडकी: उम्मीदे ज्यादा होने का क्या मतलब है सर?

प्रोफेसर: तुम जिसकी बात कर रही थी। वो कभी भी अपने वास्तविक साईज से दस गुना नहीं होता।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed