{"_id":"1c6b42b9f14e00d309ee0149e42debbd","slug":"joke-on-santa-s-horse-hindi-ss","type":"story","status":"publish","title_hn":"संता का घोड़ा","category":{"title":"Entertainment Archives","title_hn":"एंटरटेनमेंट आर्काइव","slug":"entertainment-archives"}}
संता का घोड़ा
Updated Sun, 14 Dec 2014 06:17 PM IST
विज्ञापन
एक बंदूकधारी Santa घुड़सवार अपनी यात्रा के दौरान एक जगह चाय पीने के लिये रुका।
विज्ञापन
उसने अपना घोड़ा चाय के होटल के पास एक पेड़ से बांध दिया और अंदर चाय पीने चला गया।
जब वह लौटा तो पाया कि उसका घोड़ा जगह पर नहीं है। किसी ने उसे चुरा लिया था।
Santa ने बंदूक से एक हवाई फायर दागा और चिल्ला चिल्ला कर कहने लगा - "जिसने भी मेरा घोड़ा चुराया है वो सुन ले! मैं एक चाय और पीने अंदर जा रहा हूं। इस बीच अगर मेरा घोड़ा वापस जगह पर नहीं मिला तो याद रखना ..। इस जगह का वही हाल करूंगा जो घोड़ा चोरी होने पर मैंने जयपुर में किया था!"
:
:
चाय पीकर Santa जब लौटा तो उसका घोड़ा अपनी जगह पर वापस बंधा था। :
वह उसपर सवार होकर चलने लगा
.....तभी होटलवाले ने आवाज देकर उसे रोका - "भाई, जरा वो किस्सा तो सुनाते जाओ । जयपुर में आखिर आपने
क्या किया था ?"
Santa :- "करना क्या था! वहां से पैदल ही चला गया था!" :
