{"_id":"a031f33be940bf2f077048d346256584","slug":"joke-on-santa-and-banta-hindi-ss","type":"story","status":"publish","title_hn":"संता बंता का स्वतंत्रता संग्राम","category":{"title":"Entertainment Archives","title_hn":"एंटरटेनमेंट आर्काइव","slug":"entertainment-archives"}}
संता बंता का स्वतंत्रता संग्राम
Updated Tue, 16 Dec 2014 11:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संता-बंता के गांव में कुछ भैया लोगों की मीटिंग हुई।
विज्ञापन
मुद्दा था स्वतंत्रता संग्राम !!
समस्या ये कि गांव को भारत से आज़ाद कैसे कराया जाय।
भैया संता : आज़ाद कराना कौनो मुसकिल काम नहीं है। पर हम गांव का विकास कैसे करेंगे ये सोचने वाली बात है।
भैया बंता : एक काम करते हैं। हम लोग मिल कर अमरीका पर हमला कर देंगे।
भैया पप्पू : अरे इ का भैया। अमरीका पर हमला !! ऊ से का होई ??
भैया बंता : अरे भैया !! जैसे हम लोग हमला करेंगे। अमेरिका हमको हरा देगा। और हमारे राज्य पर कब्ज़ा कर लेगा। फिर कायदे से हम लोग अमेरिका के ही नागरिक कहलायेंगे। ऊ खुद्दे अपना डेव्लापमेंट करता ही रहता है हमरा भी सत्थे हो जायेगा।
भैया संता : अरे वाह भैया !! फिर तो न कौनो वीसा न पासपोर्ट ! अपना सब रुपैया डॉलर बन जायेगा। मेम से सादी करेंगे। लड़के अंग्रेजी बोलेंगे।
किनारे बैठे फूफा जी चुप थे।
का फूफा तुम कुछु नहीं बोल रहे हो ??
फूफा : अरे हम ये सोच रहा हूँ की अगर हमले में हम लोग जीत गए तब क्या होगा।