{"_id":"f8b21a1026028eccd850dec830bc9aa8","slug":"joke-on-ravan-hindi","type":"story","status":"publish","title_hn":"रावण और कामवाली बाई के बीच संवाद","category":{"title":"Entertainment Archives","title_hn":"एंटरटेनमेंट आर्काइव","slug":"entertainment-archives"}}
रावण और कामवाली बाई के बीच संवाद
Updated Sat, 17 Oct 2015 12:21 PM IST
विज्ञापन
एक फ्लैट में घंटी बजती है और महिला जो घर में अकेली है दरवाज़ा खोलती है।
विज्ञापन
भिक्षुक: माई, भिक्षा दे।
महिला: ले लो, महाराज।
भिक्षुक: माई ज़रा यह द्वार पार करके बाहर तो आना। वह द्वार पार करके बाहर आती है।
भिक्षुक (उसे पकड़ते हुए ): हा... हा... हा... मैं भिक्षुक नहीं, रावण हूँ।
महिला: हा... हा... हा... मैं भी सीता नहीं, कामवाली बाई हूँ।
रावण: हा... हा... हा... सीता का अपहरण करके आज तक पछता रहा हूँ, तुम्हें ले जाऊंगा तो मंदोदरी खुश हो जायेगी।मुझे भी कामवाली बाई की ही ज़रूरत है।
महिला: हा... हा... हा... सीता को ढूंढने सिर्फ राम आये थे, मुझे ले जाओगे तो सारी बिल्डिंग ढूँढ़ते पहुँच जाएगी।