Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Entertainment Archives ›   joke on marriage

मुहावरो के शादी से जुड़े मजेदार अर्थ

Tue, 13 Oct 2015 07:05 PM IST
Updated Tue, 13 Oct 2015 07:05 PM IST
विज्ञापन

दोस्तों आज हम कुछ मुहावरों के आधुनिक अर्थ जानेंगे। जो हमारे वैवाहिक जीवन में इस्तेमाल होते हैं।

विज्ञापन


1. सुख की जान दुःख में डालना - शादी करना

2. आ बैल मुझे मार - पत्नी को लड़ाई के लिए आमंत्रित करना

3. दीवार से सर फोड़ना - पत्नी को कुछ समझाना

4. चार दिन की चाँदनी वहीं अँधेरी रात - पत्नी का मायके से घर आना

5. आत्महत्या के लिए प्रेरित करना - शादी की राय देना

6. दुश्मनी निभाना - दोस्तों की शादी करवाना

7. खुद का स्वार्थ देखना - शादी ना करना

8. पाप की सजा मिलना - शादी हो जाना

9. लव मैरिज करना - लड़ाई के लिए जोड़ीदार खुद ढूंढ़ना

10. जिंदगी के मज़े लेना - कुँवारा रहना

11. ओखली में सर देना - शादी के लिए हाँ करना

12. दो पाठो में पीसना - दूसरी शादी करना

13. खुद को लुटते हुए देखना - पत्नी का पर्स से पैसे निकालना

14. पैरों तले से जमीन खिसकना - पत्नी सामने दिखना

15. गलती पर पछताना - शादी के फ़ोटो देखना

16. सर मुंडाते ही ओले पड़ना - परीक्षा में फेल होते ही शादी हो जाना

17. शादी के लिए हाँ करना - स्वेच्छा से आत्महत्या करना

18. शादी - बिना अपराध की सजा

19. बेगानी शादी में अब्दुल्ला दीवाना - दूसरों के दुःख से खुश होना

20. साली आधी घरवाली - वो स्कीम जो दूल्हे को बताई जाती है लेकिन दी नहीं जाती।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed