Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Entertainment Archives ›   Joke on husband-wife fight

पति-पत्नी और झगड़ा!

Thu, 05 Feb 2015 04:40 PM IST
Updated Thu, 05 Feb 2015 04:40 PM IST
विज्ञापन

पति: डार्लिंग कल सुबह क्या तुम मेरे साथ योग क्लास में चलना चाहोगी?

विज्ञापन


पत्नी: तुम कहना क्या चाहते हो, मैं क्या मोटी हो गयी हूँ?

पति: अरे ऐसी बात नहीं है, नहीं जाना चाहती तो मत चलो।

पत्नी: तुम्हारा मतलब मैं आलसी हूँ।

पति: तुम ऐसे गुस्सा क्यों कर रही हो?

पत्नी: अब तुम्हें लग रहा है कि मैं हमेशा झगड़ती रहती हूँ।

पति: अरे मैंने ऐसा कब बोला?

पत्नी: अच्छा, मतलब अब मैं झूठ बोल रही हूँ।

पति: अच्छा बाबा, मैं भी नहीं जाता।

पत्नी: अब समझी मैं, दरअसल तुम खुद मुझे ले जाना नहीं चाहते थे और अब बहाने बना रहे हो। तुम्हारा तो हमेशा से यही काम है। सारी गलती मेरी ही है।

पत्नी बस लगातार पति को कोसती रही और पति बेचारा चुपचाप बैठा सारी रात यह सोचता रहा कि आखिर उसने ऐसा क्या पूछ लिया जो उसकी यह हालत कर दी गयी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed