फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Entertainment Archives ›   Joke on husband

बेचारा पति क्या करे?

Tue, 23 Jun 2015 01:21 PM IST
Updated Tue, 23 Jun 2015 01:21 PM IST
विज्ञापन
Joke on husband

1. सन्डे को पति अगर देर तक सोया रहे तो :-

विज्ञापन

बीवी : अब उठ भी जाओ ! तुम्हारे जैसा भी कोई है क्या ? छुट्टी है तो इसका मतलब यह नहीं कि सोते ही रहोगे।

2. सन्डे को पति अगर जल्दी उठ जाये तो :-
बीवी: पिछले जन्म में मुर्गे थे क्या ? एक दिन तो चैन से सोने को मिलता है, उसमें भी ठीक 5:30 बजे उठ कर कुकडू-कू करने लगते हो। इतना जल्दी उठकर क्या पहाड़ तोड़ लाओगे ?

3. सन्डे को पति अगर घर पे ही रहे तो :-
बीवी: कुछ काम भी कर लिया करो। हफ्ते भर बाट देखते है तुम्हारे सन्डे की, उसे भी तुम केवल नहाने धोने में ही लगा देते हो।

संडे को पति अगर घर से देर तक बाहर रहे तो

Joke on husband

4. सन्डे को पति अगर घर से देर तक बाहर रहे तो :-
बीवी : कहाँ थे तुम आज पूरा दिन ? आज सन्डे है, कभी मुँह से भगवान का नाम भी ले लिया करो।

5. सन्डे को पति अगर पूजा करे तो :-
बीवी : ये घन्टी बजाते रहने से कुछ नहीं होने वाला। अगर ऐसा होता तो इस दुनिया के रईसों में टाटा या बिल गेट्स का नाम नहीं होता बल्कि किसी पुजारी का नाम होता।

6. अगर टाटा या बिल गेट्स जैसा बनने के लिए पति दिन रात मेहनत करे तो :-
बीवी : हर वक़्त काम, काम काम, तुम्हें अपने ऑफिस के ही सात फेरे ले लेने चाहिए थे। हम क्या यहाँ पर बंधुआ मजदूर है जो सारा दिन काम करें और शाम को तुम्हारा इंतज़ार करें ?

विज्ञापन
विज्ञापन

पति अगर पत्नी को घुमाने के लिए ले जाए तो

Joke on husband

7. पति अगर पत्नी को घुमाने के लिए ले जाए तो :-
बीवी : हमारे बीच वाले जीजा जी तो दीदी को हर महीने घुमाने ले जाते हैं और वो भी स्विट्ज़रलैंड और दार्जिलिंग जैसी जगहों पर। तुम्हारी तरह "हरिद्वार" नहाने नहीं जाते।

8. पति अगर अपनी ऐसी तैसी करा कर नैनीताल, मसूरी, गोवा, माउन्ट आबू, ऊटी जैसी जगहों पर घुमाने ले भी जाए तो :-
बीवी : अपना घर ही सबसे अच्छा, बेकार ही पैसे लुटाते फिरते है। इधर उधर बंजारों की तरह घूमते फिरो। क्या रखा है घूमने में ? इतने पैसे से अगर घर पर ही रहते तो पूरे 2 साल के लिए कपड़े खरीद सकते थे।

घरवाली की किच-किच न हो तो इन्सान कहाँ से कहाँ पहुँच जाता है...
विश्वास न हो तो नरेन्द्र मोदी को ही देख लो !

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed