{"_id":"919d998a5c493937ef5beb8b511842b3","slug":"joke-on-girlfriend-hindi-3","type":"story","status":"publish","title_hn":"गर्लफ्रेंड बनाने के 5 फायदे","category":{"title":"Entertainment Archives","title_hn":"एंटरटेनमेंट आर्काइव","slug":"entertainment-archives"}}
गर्लफ्रेंड बनाने के 5 फायदे
Updated Tue, 22 Dec 2015 05:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गर्लफ्रेंड बनाने के 5 फायदे सुनकर खुद पर गर्व करने लगेंगे आप।
विज्ञापन
1. दोस्तों में आपकी इज़्ज़त बढ़ जाती है।
यह जीवन का एक कड़वा सच है दोस्तो। आज कल उसी लड़के की हर कोई इज़्ज़त करता है जिसकी गर्लफ्रेंड होती है। बिना गर्लफ्रेंड वालों को कोई नहीं पूछता।
2. आप अपने दिल का दर्द उस से बाँट सकते हैं।
अपने दिल का दर्द बाँटने के लिए आपके पास एक सच्चा साथी होता है। (किन्तु सच्चाई तो यह है कि जिसके पास गर्लफ्रेंड होती है उसका ही दिमाग हमेशा खराब रहता है।)
3. आपकी हर बात मानने वाला कोई आपके पास होता है।
गर्लफ्रेंड बनाने से आपके पास ऐसा इंसान आ जाता है जो आपकी हर एक बात मानता है। (किन्तु सबसे बड़ा सच तो यह है कि होता इसके बिल्कुल उल्ट है और हमेशा लड़के ही दबते हैं।)
विज्ञापन
4. आपके बिगड़ने का खतरा नहीं रहता।
लड़कों के घर वालों को हमेशा यही चिंता रहती है कि उनका लड़का कहीं बिगड़ न जाये। असल में जब एक बार किसी लड़के की गर्लफ्रेंड बन जाये तो बिगड़ने के लिए और कुछ नहीं रहता।
विज्ञापन
5. फेसबुक पर आपके पोस्ट धनाधन पसंद किये जाते हैं।
जी हाँ, यदि आपके पास गर्लफ्रेंड हो तो आप कुछ भी पोस्ट करें सबसे पहले आपकी गर्लफ्रेंड उसे पसंद करेगी और टिप्पणी करेगी और लड़की को देख कर हर कोई आपकी पोस्ट को पसंद करने आएगा, उस पर टिप्पणी करेगा।