फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Entertainment Archives ›   Joke on enjoy

मजा नहीं आएगा!

Wed, 29 Jul 2015 04:16 PM IST
Updated Wed, 29 Jul 2015 04:16 PM IST
विज्ञापन

एक दिन एक कंजूस आदमी के घर कोई मेहमान आ गया। अब कंजूस को यह चिंता सताने लगी कि इस मेहमान की मेहमान नवाज़ी में बेकार का खर्चा हो जायेगा तो उसने अपने अंदाज़ में हालात को कुछ यूँ संभाला।

विज्ञापन


कंजूस: भाईसाहब, ठंडा लेंगे या गरम?

मेहमान: ठंडा।

कंजूस: जूस या कोल्ड ड्रिंक?

मेहमान: कोल्ड ड्रिंक ले लूँगा।

कंजूस: स्टील के गिलास में लेंगे या काँच के गिलास में?

मेहमान: काँच के गिलास में ले आओ।

कंजूस: प्लेन या डिजाइन वाला?

मेहमान (परेशान होते हुए): अरे यार, डिजाइन वाले में ही ले आओ।

कंजूस: ओके, कौन सी डिजाइन पसंद है? लाइनों वाली या फूलों वाली?

मेहमान: फूलों वाली।

कंजूस: कौन से फूल? गुलाब के या चमेली के?

मेहमान: गुलाब के।

कंजूस (अपनी बीवी से): अरे ज़रा देख तो गुलाब के फूलों की डिजाइन वाला गिलास अपने घर में है या नहीं?

बीवी: नहीं है जी।

कंजूस: ओ तेरी नहीं है, चल फिर कोल्ड ड्रिंक रहने दे। भाईसाहब को मजा नहीं आएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed