{"_id":"6e037b578109bcc8dab790b7a3270df5","slug":"joke-on-advocate-hindi-2","type":"story","status":"publish","title_hn":"वकील के सामने घास खा रहे थे","category":{"title":"Entertainment Archives","title_hn":"एंटरटेनमेंट आर्काइव","slug":"entertainment-archives"}}
वकील के सामने घास खा रहे थे
Updated Mon, 12 Oct 2015 05:41 PM IST
विज्ञापन
एक दोपहर में एक धनी वकील अपनी बड़ी गाड़ी में कहीं जा रहा था, रास्ते में उसने देखा कि सड़क के किनारे दो आदमी घास खा रहे है, उसने अपने ड्राईवर से गाड़ी रोकने को कहा और वह गाड़ी से बाहर निकला और उन दोनों से पूछताछ करने लगा, अरे भई.. तुम लोग घास क्यों खा रहे हो?
विज्ञापन
उन दोनों ने कहा साहब क्या करें हमारे पास खाना खाने के लिए पैसे नहीं है!
ओह.. हो.. चलो मेरे साथ आओ!
पर साहब मेरी पत्नी और दो बच्चे भी है!
उन्हें भी साथ लेकर आओ, और तुम भी मेरे साथ आओ उसने दूसरे आदमी से कहा!
पर साहब मेरे तो छह बच्चे है और बीवी भी है दूसरे आदमी ने कहा, उन्हें भी साथ लेकर आओ, वे सब बड़ी मुश्किल से गाड़ी पर चढ़े और आपस में सट कर बैठ गए!
जो आदमी सबसे अंत में चढ़ा वो कहने लगा, साहब आप बहुत दयालु है जो आप हम जैसे गरीबों को साथ में लेकर जा रहे हैं!
वकील कहने लगा अरे कोई बात नहीं मेरे घर के आसपास में लगभग 2 फुट लम्बी घास है!