{"_id":"1b81e44d890d49d9b6b7fe61e85e4070","slug":"joke-on-a-alcoholic-man-hindi-ss","type":"story","status":"publish","title_hn":"भलाई का जमाना नहीं","category":{"title":"Entertainment Archives","title_hn":"एंटरटेनमेंट आर्काइव","slug":"entertainment-archives"}}
भलाई का जमाना नहीं
Updated Wed, 26 Nov 2014 11:29 AM IST
विज्ञापन
एक साहब सुबह ऑफिस जाने के लिए बस में सवार हुए तो कंडक्टर ने सवाल किया, "रात ठीक-ठाक घर पहुंच गए थे?"
विज्ञापन
आदमी ने बड़ी हैरानी से कंडक्टर की तरफ देखा और पूछा, "क्यों, मुझे क्या हुआ था रात को?"
कंडक्टर ने जवाब दिया, "कल रात आप शराब पीकर टुन्न थे ना इसलिए।"
आदमी: तुम्हें कैसे पता चला? मैंने तो तुम से बात तक नहीं की थी।
कंडक्टर: आप जब बस में बैठे हुए थे तो एक मैडम बस में चढ़ी थीं, जिन्हें आपने उठकर अपनी सीट ऑफर की थी।
आदमी: तो इसमें मैंने क्या गलत किया?
कंडक्टर: अरे उस समय बस में केवल आप दो ही पैसेन्जर थे साहब।