{"_id":"542954b3c229ee494a0a69f9712a4730","slug":"joke-hindi-jn-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"लग गयी लॉटरी!","category":{"title":"Entertainment Archives","title_hn":"एंटरटेनमेंट आर्काइव","slug":"entertainment-archives"}}
लग गयी लॉटरी!
Updated Wed, 29 Apr 2015 06:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक दिन एक मरीज़ बहुत जल्दी में एक डॉक्टर के पास आया।
विज्ञापन
मरीज: डॉक्टर साहब, जल्दी कुछ करो, मेरे पैरों पर एक औरत ने गाड़ी चढा दी।
डॉक्टर ने अच्छे से सब कुछ चेक किया और पाया कि मामूली चोट है पर मरीज बहुत घबराया हुआ है।
डॉक्टर: ओ हो, भाई अॉपरेशन करना पडेगा, बहुत खर्चा आयेगा तैयार हो?
मरीज: कुछ भी करो जल्दी करो। कमीनी ने मरा सोच कर उठाया भी नही।
इतने में ही डॉक्टर की पत्नी का फोन आया।
डॉक्टर: हैलो।
पत्नी: हैलो छोड़ो, ये बताओ मैं क्या करूं? मुझसे कार चलाते वक़्त एक आदमी मर गया, जै हिंद चौक पर।
डॉक्टर थोड़ी देर खामोश रहा फिर उसने पूछा, "आदमी ने कपड़े कैसे पहन रखे थे?"
पत्नी: हरी टी शर्ट और काली पैंट।
डॉक्टर: ओ तो उसे तुमने मारा है। पुलिस खूनी को तलाश करती हुई घूम रही है।
पत्नी(घबराते हुए): हे भगवान, तो अब मैं क्या करूं?
डॉक्टर: करना क्या है, 4-6 महीने के लिए मायके भाग जा जल्दी।
पत्नी: ठीक है मैं अभी जा रही हूँ।
मरीज: डॉ साहब करो ना कुछ।
डॉक्टर: अरे भाई कोई गोली नही लग गई तुम्हें, ये ले रूपये और चार बियर ले आ, दोनो पियेंगे, और हाँ ये हरी टी शर्ट निकाल के जा।