फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Entertainment Archives ›   jodha akbar maintain reality: rajesh joshi

रिएलिटी दिखेगी 'जोधा अकबर' में : राजेश जोशी

Sat, 23 Mar 2013 01:14 PM IST
अनुराधा गोयल
अनुराधा गोयल Updated Sat, 23 Mar 2013 01:14 PM IST
विज्ञापन
jodha akbar maintain reality: rajesh joshi

बालाजी टेलीफिल्म के जरिए एकता कपूर एक नया ऐतिहासिक धारावाहिक 'जोधा अकबर' लाने वाली है।

विज्ञापन


इस ऐतिहासिक धारावाहिक की पटकथा लिख रहे हैं ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी‘, ‘कसौटी जिंदगी की‘, ‘पवित्र रिश्ता‘ और ‘परिचय‘ जैसे सफल धारावाहिकों का लेखन कर चुके राजेश जोशी।

अमर उजाला ने राजेश जोशी से 'जोधा अकबर' को लेकर विशेष बातचीत की। आइए जानें 'जोधा-अकबर' से जुड़ी कुछ और दिलचस्प बातें राजेश जोशी की जुबानी।
विज्ञापन


एकता कपूर के शोज में अकसर एक एक्सपेरिमेंट देखने को मिलता है, तो क्या वो एक्सपेरिमेंट 'जोधा अकबर' में भी देखने को मिलेगा?
कोई भी सीरियल है चाहे वो 'झांसी की रानी' हो या कुछ और इनको इंटरस्टिंग बनाने के लिए थोड़ा बहुत एक्सपेरिमेंट तो करना ही पड़ता है।

लेकिन शो में ओथैंटिक चीजों का खास तौर पर ध्यान रखा जाएगा। हम लोग रिसर्च करके सारा काम करेंगे। हम लोग रियलिटी को ध्यान में रखकर हिस्टोरिकल चीजों को उस हिसाब से मोल्ड करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


आमतौर पर देखा गया है शुरूआत में तो ऐसे शोज में हिस्टोरिकल चीजों का ध्यान रखा जाता हैं लेकिन बाद में फोकस फिक्शन की ओर चला जाता है, तो क्या 'जोधा अकबर' में भी एंटरटेनमेंट बनाए रखने के लिए ऐसा किया जाएगा?
शो में जो भी दिखाया जाएगा वो हिस्ट्री के मद्देनजर ही दिखाया जाएगा। कई बार हिस्ट्री में कुछ चीजों का रेफरेंस होता ही नहीं, वहां पर फिक्शन के जरिए बहुत अच्छे से काम किया जाता है।

कई बार हिस्ट्री में चीजों का जिक्र तो है लेकिन उनके बारे में कुछ लिखा नहीं गया है, जैसे - 'देवो के देव महादेव' पौराणिक शो में आप देखे तो शिवजी की बेटी अशोक सुंदरी के बारे में बहुत लोग नहीं जानते।

लेकिन शो में दिखाया गया है तो इसका मतलब उनके पास कोई ऐसी सूचना होगी जिसके जरिए उन्होंने इस कैरेक्टर पर अपनी फिक्शन के साथ काम किया।

हम भी इंर्फोंमेशंस का अपने शो 'जोधा अकबर' में ध्यान रखेंगे और उस पर काम करेंगे। हालांकि हम बहुत ज्यादा रिस्क नहीं लेंगे लेकिन हम पूरी तरह से रिसर्च करके जरूर काम करेंगे।


पहले भी अकबर को लेकर 'अकबर द ग्रेट' जैसे शोज में अकबर के ड्रेस से लेकर लुक तक पर काम किया गया था, तो क्या आप लोग इस बात का भी ख्याल रखने वाले हैं?
दरअसल, जो अकबर का लुक 'मुगले आजम' फिल्म से चला आ रहा है, लोगों के दिमाग में जो कैरेक्टर बैठे हुए हैं, इन कैरेक्टर्स को सबने अपने-अपने हिसाब से ईजाद किया है।

आपने 'मुगले आजम' में अकबर के चेहरे पर मस्सा देखा होगा, लेकिन अकबर की पुरानी फोटोज देखें तो उनके चेहरे पर मस्सा नहीं है।

ऐसा नहीं है कि फिक्शन का इस्तेमाल 'मुगले आजम' फिल्म में नहीं किया गया। इस फिल्म में भी फिक्शन का खूब इस्तेमाल किया गया है।

वहीं ऋतिक रोशन की फिल्म 'जोधा अकबर' में अकबर का लुक थोड़ा अलग था। दरअसल, ये सभी मुद्दे डिबेट के हैं।

आप 'जोधा अकबर' में अपने कैरेक्टर्स का जो लुक तैयार करेंगे वो ऑडिएंस को ध्यान में रखकर करेंगे या जो फैक्ट्स कहते हैं उस आधार पर?
कुछ लोगों ने अकबर का एक्सप्लेनेशन दिया था। कई फोटोज में अकबर की हाइट थोड़ी छोटी दिखाई गई है।

हम लोग इन सब बातों को ध्यान में रखकर अकबर के कैरेक्टर को रियलिटी के करीब से दिखाने की कोशिश करेंगे।

लोगों के मन से पृथ्वीराज की बतौर अकबर छवि निकालना बहुत मुश्किल है, क्या आपको नहीं लगता कि लोगों के दिमाग में अपने कैरेक्टर्स की छवि बनाने में आपको एक्स्ट्रा एफर्ट करने होंगे?
फिल्म ढाई घंटे की होती है, उसका अलग इंप्रेशन होता है। शो रोजाना दिखाई देते हैं, ऐसे में हमारे कैरेक्टर हिस्ट्री से ज्यादा जुड़े होंगे।

हमने कैरेक्टर के बिहेवियर, पर्सनेलिटी, लुक इत्यादि पर अच्छे से काम किया है, जो कि ऑडिएंस को पसंद आना चाहिए।

'जोधा अकबर' में आक्रमण, युद्घ जैसा माहौल भी होगा तो उसकी शूटिंग के लिए क्या तैयारियां की गई हैं?
डिस्कशन में यही बात खुलकर सामने आई है कि हम लोग इस तरह के सीन्स की शूटिंग भी रीयल स्ट्रक्चर पर करने की कोशिश करेंगे।

दरअसल, ऐसे माहौल को दिखाने के लिए रीयल लोकेशन का इस्तेमाल बहुत जरूरी होता है।

हाई-फाई तकनीक से दौर में आपके शो में तकनीक भी हावी रहेगी?
तकनीकी तौर पर बहुत सारा पेपर वर्क हो चुका है। मुझे लगता है कि तकनीक को शो के बैटरमेंट के लिए अच्छे से इस्तेमाल किया जाएगा।

भव्यता की बात की जाए तो, 'जोधा अकबर' शो फिल्म 'मुगले आजम' की तरह अपनी भव्यता बरकरार रख पाएगा?
बालाजी फिल्म किसी भी तरह की इस मामले में कोई कसर नहीं छोड़ेगा। ये बहुत बड़ा शो है।

इस प्रोडक्शन हाऊस में इन सब बातों का तो खासतौर पर ख्याल रखा जाएगा। जहां जरूरत होगी वहां तो विशेषतौर पर शो में भव्यता का इस्तेमाल किया जाएगा।

'मुगले आजम' फिल्म को बनने में सात साल लग गए और आप 'जोधा अकबर' को टीवी पर ला रहे हैं तो कितने एपीसोड में आप पूरी कहानी बताने वाले हैं?
ऐसा कोई नंबर माइंड में नहीं हैं। जब हम सीरियल बनाते हैं तो स्टोरी के हिसाब से आगे बढ़ते हैं।

एपीसोड कितने होंगे ये तो ऑडिएंस तय करेगी, शो की क्या टीआरपी है, इसे कितना पसंद किया जा रहा है।

तो क्या अभी से इस शो की शूटिंग शुरू हो गई है?
हां, जैसा मैंने बताया पिछले डेढ़ साल से 'जोधा अकबर' पर काम किया जा रहा है और अब शूटिंग भी शुरू हो चुकी है।

ऐसा देखा गया है कि एकता कपूर के फिक्शन ज्यादा हिट होते हैं? आपको इस शो में क्या खास बात लग रही है कि लोग इसे पसंद करेंगे?
ये तो आपको वक्त ही बता सकता है। हम तो शो को दोनों तरह से बैलेंस करने की कोशिश कर रहे हैं।

हम अपना बेस्ट देंगे, बाकी तो सब कुछ ऑडिएंस पर डिपेंड करता है। लेकिन हमने शो पर काम करने के साथ ही ऑडियंस के इंटरेस्ट को खासतौर पर ध्यान रखा है।

'जोधा अकबर' कब तक ऑन एयर होने की उम्मीद है?
वैसे तो 'जोधा अकबर' आईपीएल के बाद ही आएगा। हो सकता है कि जून में दूसरे या तीसरे सप्ताह तक आए। लेकिन अभी तक डेट फिक्स नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed