फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Entertainment Archives ›   javahar lal nehru, flashback

जवाहर लाल के सामने नाम बताने में हिचका एक अभिनेता

Sat, 14 Dec 2013 04:31 PM IST
रामकृष्ण
रामकृष्ण Updated Sat, 14 Dec 2013 04:31 PM IST
विज्ञापन
javahar lal nehru, flashback

यह मामला देश के सबसे बड़े राजनैतिक घराने से जुड़ा हुआ है। देश के पहले प्रधानमंत्री इसमें शामिल हैं।

विज्ञापन


घटना पचास के दशक के आसपास की है। मूवी टाइम्स के सम्पादक बी.के. करांजिया के नेतृत्व में मुंबई के पत्रकारों ने एक क्रिकेट मैच का आयोजन किया था। मुझे उसकी इतनी याद जरूर है कि जवाहरलाल नेहरू ने उसका उद्घाटन किया था और फिल्मी दुनिया के नामचीन सितारों ने उसमें शिरकत की थी।

इन सितारों में प्रमुख थे अशोक कुमार, मोतीलाल, दिलीप कुमार, राज कपूर, देव आनंद, नरगिस, सुरैया और उसी स्तर के अनेक फिल्मकार भी। मैच का आयोजन महानगर के सुप्रसिद्ध ब्रेबोर्न स्टैडियम में किया गया था, जिसका नाम अब शायद बदल चुका है।
विज्ञापन


मैच में भाग लेने वाले फिल्मकार यथासमय वहां पहुंचते गए और तालियों के साथ उनका स्वागत होता रहा। जवाहरलाल नेहरू के पहुंचने पर तो उन तालियांे ने इतना वेग धारण कर लिया कि वह सितारे भी पूरी तरह हतप्रभ हो गए, जिनके सत्कार में वह जनसमूह वहां उमड़ा था। लगता था जैसे सितारों के बीच अचानक कोई चांद पैदा हो गया हो और उसके मंच पर पहुंचते ही सारे सितारे आभाहीन होकर रह गए हों।
विज्ञापन
विज्ञापन


मैच शुरू करने के पहले मुख्य अतिथि के साथ फिल्मस्टारों का परिचय कराना था। करांजिया ने सितारों को इस बात का निर्देश किया कि वे स्वयं अपने बारे में बताते चलें। हर सितारे ने अपना नाम-धाम बताते हुए नेहरूजी का अभिवादन किया।


मुश्किल तब आई जब अभिनेता मोतीलाल उनके सम्मुख उपस्थित हुए। पहले तो अपना नाम बताने में उनको खासी झिझक हुई। फिर जवाहरलाल ने जब उनसे उसकी जानकारी चाही, तो बड़े संकोच के साथ उनके मुंह से निकला, `जी, मुझे मोतीलाल कहते हैं।’ आपको मालूम ही होगा कि मोतीलाल जवाहरलालजी के पिता का नाम था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed