फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Entertainment Archives ›   Jacqueline Fernandez: Lesser known facts

ये अभिनेत्री बॉलीवुड को अलविदा कहना चाहती थी लेकिन नहीं कह पाई, क्यों?

Mon, 09 Mar 2015 12:10 PM IST
टीम डिजटिल/अमर उजाला, मुंबई ब्यूरो
टीम डिजटिल/अमर उजाला, मुंबई ब्यूरो Updated Mon, 09 Mar 2015 12:10 PM IST
विज्ञापन
Jacqueline Fernandez: Lesser known facts

वक्त वक्त की बात इसी को कहते हैं। इन दिनों बॉलीवुड की टॉप हीरोइनों में गिनी जा रहीं जैकलीन फर्नांडिज ने स्वीकार किया है कि 2013 में जब उनके पास काम नहीं था और उनकी पुरानी फिल्मों को भी दर्शक नहीं मिले थे, तो वह बॉलीवुड को अलविदा कहने पर विचार करने लगी थीं।

विज्ञापन


परंतु तभी सलमान खान की किक उन्हें ऑफर हुई और उनका करिअर एक नई ऊंचाई पर पहुंच गया। जैकलीन के अनुसार, ‘उन दिनों में सेल्फ हेल्प किताबें पढ़ती थीं और द सीक्रेट और द मैजिक जैसी पुस्तकें पढ़ कर सोचती थी कि मेरे पास जरूर सकारात्मक ऊर्जा वाले लोग आएंगे।
विज्ञापन


उसी का नतीजा किक जैसी फिल्म थी।’ जैकलीन खुद को सलमान और साजिद नाडियाडवाला की अहसानमंद मानती हैं और कहती हैं कि उनकी फिल्म का ऑफर आने पर वह यह तक नहीं पूछेंगी कि मेरा रोल क्या है।
विज्ञापन
विज्ञापन


श्रीलंकाई मूल की जैकलीन को किक में सफलता के बाद ढेर सारे बॉलीवुड ऑफर मिले और आज वह आठ फिल्मों में काम कर रह हैं। इन दिनों वह अक्षय कुमार के अपोटिज ब्रदर्स की शूटिंग में व्यस्त हैं।

इसमें वह अक्षय की पत्नी और एक बच्चे की मां की भूमिका निभा रही हैं। जैकलीन के अनुसार यह उनके अब तक के करिअर का सबसे अलग रोल है।

पिछले साल जैकलीन ने एक हॉलीवुड फिल्म डेफिनेशन ऑफ फीयर और एक श्रीलंकाई फिल्म अकॉर्डिंग टू मैथ्यू की शूटिंग भी पूरी की।

जल्द ही रिलीज होने वाली बैंगिस्तान में वह मेहमान भूमिका में नजर आएंगी। जबकि इसके बाद वह वरुण धवन के अपोजिट ढिशुम और टाइगर श्रॉफ के अपोजिट टर्बनेटर में दिखेंगी।


हाउसफुल-3 में जैकलीन का एक अहम रोल है। जैकलीन का कहना है कि मैं अब ज्यादा से ज्यादा फिल्में करना चाहती हूं। जैकलीन के चाहने वालों की संख्या अब कम नहीं है। इंस्टाग्राम पर उन्हें फॉलो करने वाले दस लाख से ज्यादा हो चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed