फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Entertainment Archives ›   it would not have been better debut than po po song says vikas bhalla

'पो पो' से बेहतर डेब्यू नहीं हो सकता था: विकास

Fri, 09 Nov 2012 02:10 PM IST
अनुराधा गोयल
अनुराधा गोयल Updated Fri, 09 Nov 2012 02:10 PM IST
विज्ञापन
it would  not have been better debut than po po song says vikas bhalla

'जस्सी जैसी कोई नहीं', 'शन्नों की शादी' और फिलहाल 'उतरन' धारावाहिक में वीर सिंह बुंदेला का किरदार निभा रहे विकास भल्ला ने दीवाली के मौके पर रिलीज हो रही फिल्म 'सन ऑफ सरदार' के गाने 'पो पो' में अपनी आवाज दी है। विकास के अनुभवों और उतरन में आ रहे उतार-चढ़ावों के बारे में पेश है अमर उजाला से विकास की खास बातचीत

विज्ञापन


'उतरन' के एक हजार एपीसोड पूरे होने जा रहे हैं और आपको इससे जुड़े बहुत ज्यादा समय नहीं हुआ, आपका 'उतरन' के साथ अब तक का सफर कैसा रहा?
विज्ञापन

बहुत अच्छा रहा। मुझे 'उतरन' से जुड़े 6 महीने हो चुके हैं। बहुत अच्छी टीम है। ये बहुत अच्छा शो है जिसका हिस्सा होना मेरे लिए गर्व की बात है।  

आपने नंदीश संधु को रिप्लेस किया ऐसे में क्या आपको दर्शकों का प्यार वैसा ही मिला जैसी आपने उम्मीद की थी?
हंसकर, दर्शकों से बिलकुल प्यार मिला मैं दर्शकों का शुक्रगुजार हूं। जब मैंने इस शो को ज्वॉइन किया था तो ये नहीं सोचा था कि किसी को रिप्लेस कर रहा हूं तो कैसा रिस्पॉन्स होगा, क्या होगा, क्योंकि मुझे लगता है जब आप एक्टिंग कर रहे होते हैं तो ऐसे में यदि आप ऐसा प्रेशर लेकर चलेंगे तो आप एक्टिंग नहीं कर पाते। मैं सिर्फ अपना काम कर रहा था। शुक्र है लोगों को मेरा काम पसंद भी आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
आपने क्या सोचकर वीर की भूमिका को लेकर कोई खास तैयारी की?
मुझे जो करैक्टर बताया गया था तो मैंने रतन टाटा साहब को अपने दिमाग में रखा कि किस तरह से उनका करैक्टर उठता है, बैठता है, बात करता है, कैसे बिहेव करता है। मैंने उसको मद्देनजर रखा क्योंकि वीर सिंह बुंदेला एक बिजनेस मैन है।

आप रीयल लाइफ में वीर को अपने से कितना सिमिलर मानते हैं?
हंसकर, काफी नेचर मेरा वीर से मिलता भी है। लेकिन वीर मेरे हिसाब से एकदम परफेक्ट इंसान है, मैं अपने आपको एकदम परफेक्ट नहीं मानता हूं। वीर राम की तरह है। परफेक्टर बेटा, परफेक्ट हस्बेंड। हर चीज में पुरूषोत्तम है।

क्या आप रीयल लाइफ में इतना पोलाइट रह पाते हैं, अपने गुस्से को कंट्रोल कर पाते हैं?
हंसकर, ये तो आपको मेरी पत्नी से पूछना पड़ेगा।

अब कहानी में क्या नया मोड़ आएगा एक तरफ से तपस्या की वापसी हुई है तो दूसरी ओर आपकी याददाश्त वापिस आ रही है?
तपस्या का आने का मकसद है कि वीर और इच्छा का मिलाप हो जाए। इस मकसद को फोकस रखते हुए कहानी क्या उतार-चढ़ाव लेती है ये तो आप शो देखने के बाद ही जान पाएंगे।

आपकी दूसरी शादी दिखाई गई है, ऐसे में आप इच्छा को कैसे अपना पाएंगे?
यही तो शो का ट्विस्ट है जो देखने में ही मजा आएगा।

आपके लिए नेगेटिव रोल ज्यादा मुश्किल है या फिर पॉजिटिव?
मैंने 'जस्सी जैसी कोई नहीं' में नेगेटिव रोल किया था, 'शन्नो की शादी' में मैंने कॉमिक करैक्टर किया है, 'उतरन' में हीरो का करैक्टर कर रहा हूं। मुझे लगता है बतौर एक्टर वर्सेटाइल होना चाहिए। इससे आपकी पर्सनल ग्रोथ होती है आपकी परफॉर्मेंस की ग्रोथ होती है। मैं हर तरह के रोल करने का इच्छुक हूं।

आपने सन ऑफ सरदार के गाने ‘पो पो’ में अपनी आवाज दी है, आपका एक्सपीरिएंस कैसा रहा, आपके पास इस गाने के लिए ऑफर कैसे आया?

बहुत अच्छा एक्सिपीरिएंस रहा। सलमान जी ने मुझे इस गाने के लिए ऑफर किया। मुझे ये बेस्ट सॉन्ग लगा जिसके जरिए मैं प्ले बैक सिंगर के तौर पर डेब्यू कर सकता था। ये ना सिर्फ फिल्मों में मेरा पहला गाना है बल्कि तीन-तीन सुपरस्टार्स (सलमान, संजय और अजय देवगन) पर फिल्माया गया है।

क्या आपको उम्मीद थी कि आपको प्ले बैक सिंगर के लिए कोई ऑफर आएगा?
मैं पहले अपने कुछ गानों के साथ सलमान खान जी से मिला था, मेरे गाने सुनने के बाद शायद उन्हें लगा कि मेरी आवाज उनकी फिल्म के ‘पो पो’ गाने के लिए सूट करेगी। तो उन्होंने हिमेश जी को मेरी व्यॉइस टेस्ट करने के लिए कहा। आखिरकार मैंने ये गाना गाया।

इस सॉन्ग के लिए आपको कितना समय लगा और आपने कितनी प्रैक्टिस की?
अलग पीच का गाना होने के कारण मुझे दो दिन तैयारी में लगे और तीसरे दिन दो घंटे में ही ये रिकॉर्ड किया गया।

आपने अपनी तरफ से भी इस गाने में कुछ एड किया?
कुछ एक्सप्रेशंस, कुछ पंजाबियत मैंने अपनी तरफ से इस गाने में एड की। हिमेश जी ने इस गाने को कंपोज किया।

आपने डांस, एक्टिंग, सिंगर, कॉमेडी सभी कुछ किया हैं, इसके अलावा आपको और क्या पसंद है?
मुझे प्यानो बजाना बहुत पसंद है।

तो क्या आप डांस में कंफर्टेबल नहीं है?
मैं बहुत अच्छा डांसर नहीं हूं लेकिन यदि डांस करना पड़े तो कर लेता हूं।

यदि आपको डांस रियैलिटी शो में अपना डांस सुधारने का मौका मिलता है तो आप आएंगे?
हंसकर, मैं उस शो को क्यों खराब करूंगा। लेकिन कुछ म्यूजिक बेस्ड रियैलिटी शो का ऑफर आता है तो मैं उसमें जाना प्रेफर करूंगा।

आपने पहले भी फिल्मों में काम किया है तो आप आगे भी फिल्मों में काम करना चाहेंगे या टीवी की दुनिया में ही रहना पसंद करेंगे?
आज के दौर में बहुत मजेदार किस्म की फिल्में बन रही है। अब हीरो बेस्ड नहीं बल्कि कैरेक्टर बेस्ड फिल्में बन रही है और कोई अच्छा ऑफर आया तो जरूर करना चाहूंगा।

फिलहाल आपके पास किस तरह के ऑफर आ रहे हैं?
टीवी के तो काफी ऑफर्स है लेकिन उतरन में ही काफी दिन लग जाते हैं। और 'पो पो' गाने के बाद सिंगिंग के काफी ऑफर्स आ रहे हैं।   

आपके पास बिग बॉस के घर में वाइल्ड कार्ड एंट्री का ऑफर आता है तो आप जाएंगे?
हंसते हुए, पहले ऑफर तो आने तो फिर देखा जाएगा।

दीवाली पर क्या खास करने वाले हैं?
दीवाली पर मैं 'पो पो' करने वाला हूं। अपने दोस्तों के साथ थियेटर जाकर 'सन ऑफ सरदार' देखूंगा और अपने गाने पर जमकर नाचूंगा।  

आप उतरन के सेट पर आप दीवाली कैसे मनाएंगे?
अगर दीवाली के दिन उतरन की शूटिंग हुई तो मैं वहां जरूर जाउंगा।

दीवाली पर अमर उजाला के पाठकों के लिए क्या संदेश देना चाहेंगी?
मेरे फैन्स और पाठकों को दीवाली की बहुत-बहुत शुभकामनाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed