फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Entertainment Archives ›   is deepika really the number one?

क्या दीपिका बन गईं नंबर वन हीरोइन?

Wed, 14 Aug 2013 05:06 PM IST
रोहित मिश्र
रोहित मिश्र Updated Wed, 14 Aug 2013 05:06 PM IST
विज्ञापन
is deepika really the number one?
नायकों की तरह हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में नायिकाओं में भी नंबर वन बने रहने की होड़ लगी रहती है। अगर फिल्मों की कमाई के आधार पर नायिकाओं की नंबर वन कुर्सी तय करें तो निश्चित ही दीपिका पादुकोन इन दिनों हिंदी फिल्म इंडस्ट्री की नंबर वन नायिका हैं।
विज्ञापन


दीपिका पादुकोन ने इस साल इतिहास बनाया है। दीपिका हिंदी फिल्म इंडस्ट्री की पहली ऐसी नायिका बन गई हैं जिन्होंने एक ही साल में बैक टू बैक तीन ऐसी फिल्में दी हैं जो सुपर-डुपर हिट होकर 100 करोड़ के क्लब में शामिल हो गईं।
विज्ञापन


2013 में दीपिका पादुकोन की पहली फिल्म 'रेस 2' थी। 'रेस 2', 100 करोड़ के क्लब में शामिल हो चुकी है। इस फिल्म में दीपिका के साथ सैफ अली खान और जॉन अब्राहम की जोड़ी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस साल रिलीज हुई दीपिका की दूसरी बड़ी फिल्म 'ये जवानी है दीवानी है'। यह फिल्म 150 करोड़ के ऊपर कमा चुकी है। रणबीर कपूर की मुख्य भूमिका वाली इस फिल्म ने कमाई के मामले में पिछले सारे रिकॉर्ड तोड़े हैं।

इस साल रिलीज हुई दीपिका की तीसरी फिल्म 'चेन्नई एक्सप्रेस' अपने शुरुआती तीन दिनों में ही 100 करोड़ कमाने में सफल रही है। इस फिल्म की लोकप्रियता देखकर लग रहा है कि यह फिल्म 200 करोड़ के आंकड़े को छू सकती है।

इस तरह से दीपिका के नजरिए से इन फिल्मों को देखें तो तीनों ही फिल्मों में दीपिका का किरदार अलग-अलग तरह का था। और ये तीनों ही फिल्में 100 करोड़ के क्लब को छूने वाली रहीं। इस आधार पर दीपिका इन दिनों इंडस्ट्री की नंबर वन हीरोईन बनकर उभरी हैं।

किससे है दीपिका की टक्कर

दीपिका पादुकोन की टक्कर मुख्यतः तीन नायिकाओं से है। उनकी सबसे बड़ी टक्कर कैटरीना कैफ के साथ है। कैटरीना कैफ की भी पिछली कुछ फिल्में बड़ी हिट बनी हैं। शाहरुख के साथ कैटरीना की आखिरी फिल्म 'जब तक है जान' भी 100 करोड़ क्लब में शामिल हो चुकी है। कैटरीना आने वाले समय में ऋतिक रोशन के साथ 'बैंग बैंग' और आमिर के साथ 'धूम 3' जैसी फिल्में कर रही हैं। यह फिल्में बड़ी हिट हो सकती हैं।

कैटरीना के अलावा अलावा दीपिका की टक्कर सोनाक्षी सिन्हा से है। 'दबंग', 'सन ऑफ सरदार' और 'राउठी राठौर' जैसी बड़ी फिल्मों का सोनाक्षी सिन्हा हिस्सा बन चुकी हैं। हाल ही सोनाक्षी की फिल्म 'लुटेरा' 100 करोड़ के क्लब में शामिल नहीं हुई लेकिन इस फिल्म को चर्चाएं बहुत मिलीं।

दीपिका की टक्कर प्रियंका चोपड़ा और करीना कपूर से भी है। प्रियंका आने वाले समय में 'जंजीर' फिल्म में नजर आएंगी। इसके बाद वह ऋतिक रोशन के साथ 'कृष 3' में नजर दिखेंगी। प्रियंका की बर्फी सहित पिछली फिल्में भी हिट रही हैं।


शादी के बाद भी करीना कपूर नंबर वन की इस रेस में बनी हुई हैं। 'सत्याग्रह' के बाद करीना 'गोरी तेरे प्यार में' फिल्म में नजर आएंगी। नई अभिनेत्रियों में अनुष्का शर्मा और परिणिती चोपड़ा दीपिका को कड़ी टक्कर दे सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed