फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Entertainment Archives ›   intresting story of making sholay

शोले की 'बसंती' को लगता था 'ठाकुर' से डर

Mon, 23 Dec 2013 04:34 PM IST
अमर उजाला दिल्ली
अमर उजाला दिल्ली Updated Mon, 23 Dec 2013 04:34 PM IST
विज्ञापन
intresting story of making sholay

हम 'शोले' फिल्म के एक बड़े रहस्य से पर्दा उठाने जा रहे हैं। यह रहस्य हेमा मालिनी और संजीव कुमार से जुड़ा है।

विज्ञापन


शोले फिल्म के पहले हेमा मालिनी का अफेयर धर्मेंद्र से हो चुका था। इनकी मोहब्बत की चर्चाएं फिल्म इंडस्ट्री में होने लगी थीं।

लेकिन इसके पहले हेमा मालिनी, संजीव कुमार के साथ भी अफेयर रह चुकी थीं। लेकिन हेमा, संजीव कुमार के शादी के प्रस्ताव को खारिज कर चुकी थीं।

इसी बीच शोले की कॉस्टिंग भी शुरु हो गई। कहा तो यह भी गया कि हेमा मालिनी शुरुआत में इस फिल्म में काम नहीं करना चाहती थीं। लेकिन बाद में स्क्रिप्ट की वजह से वह फिल्म में काम करने के लिए राजी हो गईं।


उन्होंने फिल्म के निर्देशक रमेश सिप्पी के सामने एक शर्त रखी। हेमा ने कहा कि कुछ ऐसा किया जाए ताकि उनका और संजीव कुमार का आमना-सामना न हो।

यूं तो शोले फिल्म का हर चरित्र एक-दूसरे से जुड़ा हुआ था लेकिन फिर भी इस संभव हो सका।

शोले फिल्म में ऐसा कोई सीन नहीं है जहां बसंती बनीं हेमा मालिनी, ठाकुर बने संजीव कुमार से कोई बात कर रही हों। भीड़ के एक दृश्य में दोनों हैं लेकिन इनका आमना-सामना नहीं होता है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed