फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Entertainment Archives ›   interview, priyanka chopra, ramleela

मेरे लायक कोई लड़का नहीं: प्रियंका चोपड़ा

Thu, 31 Oct 2013 01:23 PM IST
Updated Thu, 31 Oct 2013 01:23 PM IST
विज्ञापन
interview, priyanka chopra, ramleela

प्रियंका चोपड़ा ने कहा है कि उनके लायक अभी तक कोई लड़का बना ही नहीं है। उन्हें अभी अपने मिस्टर राइट का इंतजार है।

विज्ञापन


मुंबई में एक इवेंट के दौरान क्लिक करें प्रियंका से जब पूछा गया कि उनके छोटे भाई की सगाई तक हो गई और उन्होंने अब तक इस बारे में क्यों नहीं सोचा तो प्रियंका बोलीं, "मुझे अब तक कोई इतना ख़ास लगा ही नहीं कि मैं उसे अपनी ज़िंदगी का इतना अहम हिस्सा बना सकूं। लगता है कोई मेरे लायक़ बना ही नहीं।"

हालांकि कुछ समय पहले उनकी शाहिद कपूर और फिर शाहरुख़ ख़ान से कथित नज़दीकियों की काफ़ी ख़बरें मीडिया की सुर्ख़ियां बन चुकी हैं।

रामलीला में क्या कर रही हैं प्रियंका


प्रियंका चोपड़ा ने संजय लीला भंसाली की फ़िल्म 'रामलीला' में एक आइटम सॉन्ग 'राम चाहे लीला' भी किया है।

वह कहती हैं, "ये गाना बेहद ख़ास है फ़िल्म के लिए क्योंकि इस गाने के ज़रिए मैं राम और लीला के किरदारों को इंट्रोड्यूस कर रही हूं। गाना करते हुए बड़ा मज़ा आया। ये मॉडर्न मुजरे की तरह है।"
विज्ञापन


प्रियंका चोपड़ा की पिछली फ़िल्म 'ज़ंजीर' बुरी तरह से फ्लॉप हो गई थी। फ़िल्म में तेलुगू फ़िल्मों के सुपरस्टार रामचरण तेजा भी थे।

'ज़ंजीर' को 2013 की सबसे बड़ी फ़्लॉप फ़िल्मों में से एक माना जा रहा है। प्रियंका इसकी नाकामी पर कहती हैं, "बुरा तो बिलकुल लगा। लेकिन अफ़सोस करने से क्या फ़ायदा। अगर मैं ऐसा करने लगूंगी तो काम-धाम बंद करके बैठना होगा। मुझे नाकामयाबी को भुलाकर आगे देखना है और वही मैं कर रही हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन


फिर मैरीकॉम की बारी

प्रियंका भारतीय महिला मुक्केबाज़ एम सी मेरीकॉम के जीवन पर आधारित बायोपिक में काम कर रही हैं। इसे संजय लीला भंसाली बना रहे हैं।

वह कहती हैं, "ये फ़िल्म शारीरिक रूप से मेरे जीवन के लिए सबसे मुश्किल फ़िल्म साबित हो रही है। मुझे कड़ी मेहनत करनी पड़ रही है। कई बार ख़ुद मेरीकॉम कहती हैं कि तुम इतनी मेहनत क्यों कर रही हो। मेरे जैसा शरीर बनाने के लिए इतनी मेहनत की ज़रूरत नहीं।"

प्रियंका की आने वाली फ़िल्म है 'कृष-3' जो दीवाली पर रिलीज़ हो रही है। फ़िल्म में प्रियंका के दो किरदार हैं। एक अच्छा और दूसरा बुरा।

फ़िल्म में वो ऋतिक रोशन की पत्नी का रोल निभा रही हैं। 'कृष-3' में कंगना रानाउत और विवेक ओबेरॉय की भी मुख्य भूमिका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed