फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Entertainment Archives ›   interview of yami gautam

'अच्छी लगेगी मेरी मोहब्बत की कहानी'

Sun, 02 Feb 2014 03:31 PM IST
अमर उजाला दिल्ली
अमर उजाला दिल्ली Updated Sun, 02 Feb 2014 03:31 PM IST
विज्ञापन
interview of yami gautam

चंडीगढ़ से मुंबई आकर बॉलीवुड में मुकाम बनाने वाली यामी गौतम की फिल्म ‘टोटल स्यापा’ रिलीज के लिए तैयार है। वह मसाला फिल्मों के लिए कमर कस चुकी हैं और इस साल ‘एक्शन जैक्सन’ में भी नजर आएंगी। फिलहाल फिल्मों के साथ ही ग्रेजुएशन की पढ़ाई कर रहीं यामी से हुई एक मुलाकात

विज्ञापन


फिल्म में आपके हीरो का नाम अमन (अली जफर) है, आपका नाम आशा। फिल्म में कितना अमन है, कितनी आशा है, कितना कन्फ्यूजन है और कितना स्यापा है?


यह ऐसे प्रेमी जोड़े की कहानी है, जिसमें लड़का पाकिस्तानी है और लड़की हिंदुस्तानी पंजाबी परिवार से। लड़की ने घर में यह तो बताया है कि वह लड़के से प्रेम करती है, लेकिन यह नहीं कि लड़का पाकिस्तानी है। फिल्म एक दिन की कहानी है।
विज्ञापन


इस एक दिन में तमाम किरदारों के कितने सफेद-स्याह रंग निकल कर आते हैं और कितने तरह की परिस्थितियां सामने आती हैं, वह दर्शक देख सकेंगे। कुल मिला कर कहूं तो इसमें सब कुछ है। अच्छी बात, अच्छा मैसेज, अच्छा ड्रामा, अच्छी कॉमेडी और हंसाने वाला स्यापा।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह आपकी दूसरी फिल्म है। पहली फिल्म `विक्की डोनर’ में आप बंगाली लड़की बनी थीं जो पंजाबी लड़के से प्यार करती है, इस बार पंजाबी लड़की बनी हैं, कैसा रहा इस फिल्म का सफर?


मुझे नीरज पांडे (राइटर) सर के ऑफिस से कॉल आया और फिर कहानी पता चली। कहानी अच्छी लगी। मुझे बताया गया कि ई.निवास फिल्म को डायरेक्ट करेंगे। वह कम उम्र में इंडस्ट्री में कामयाबी पाने वाले निर्देशक हैं, जिसके साथ काम करके मुझे बहुत अच्छा लगा। वह अपने एक्टर को काम करने की आजादी देते हैं। अली जफर, अनुपम खेर, किरण खेर जैसे बढ़िया एक्टरों की टीम थी। मजा आया।

वास्तव में कोई पाकिस्तानी लड़का किसी लड़की की जिंदगी में आ जाए तो क्या होगा?

मुझे लगता है कि आज समाज काफी बदल चुका है। उसमें शिक्षा के कारण खुलापन आ गया है। अगर आप किसी की भावनाओं को चोट न पहुंचाएं तो लोग आपको स्वीकार कर लेंगे।

सानिया मिर्जा और शोएब मलिक की शादी किसी तरह से फिल्म में रोल मॉडल है।

बिल्कुल नहीं। हमने कोई लेक्चर नहीं दिया है। यह कोई बहुत गंभीर विषय नहीं है। हमने हल्के-फुल्के ढंग से एक कहानी कही है। बस। अगर उसमें अंडर करंट कोई बात आपको छूती है तो मसला अलग है।


यानी मैसेज है फिल्म में?

जी हां। सच तो यह है कि लोग सीमा के इस पार हों या उस पार, वे हैं तो एक जैसे ही। उनके दिल वही हैं। उनकी धड़कनें वही हैं। आखिर में हम सब इंसान हैं।

और कौन सी फिल्में कर रही हैं?

प्रभु देवा की ‘एक्शन जैक्सन’। इसमें अजय देवगन हैं और सोनाक्षी सिन्हा भी। मुझे लगता है कि यह मेरे लिए एक चेंज है। ‘विक्की डोनर’ और ‘टोटल स्यापा’ जैसी फिल्मों के बाद मेरे लिए यह एक टोटल बॉलीवुड मसाला फिल्म है। इस फिल्म की शूटिंग अभी चल रही है।


विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed