फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Entertainment Archives ›   interview of urvashi rautaila

सनी देओल से काफी छोटी हूं पर जोड़ी जमेगीः उर्वशी रौतेला

Tue, 19 Nov 2013 02:47 PM IST
अमर उजाला,मुंबई
अमर उजाला,मुंबई Updated Tue, 19 Nov 2013 02:47 PM IST
विज्ञापन
interview of urvashi rautaila

उत्तराखंड की उर्वशी के नाम अनोखा रिकॉर्ड है। देश के लिए सबसे ज्यादा सौंदर्य प्रतियोगिताएं जीतने का। 15 वर्ष की उम्र से वह इन प्रतियोगिताओं में जीतती आ रही हैं। 2012 में वह मिस युनिवर्स इंडिया बनीं। शुक्रवार को रिलीज हो रही ‘सिंह साब द ग्रेट’ से फिल्मी कैरियर शुरू कर रहीं उर्वशी से बातचीत के अंश...

विज्ञापन


पहली फिल्म की रिलीज में कुछ ही घंटे बाकी हैं, कैसी अनुभूति है यह...!
मुझे यकीन ही नहीं हो रहा है कि फिल्म तैयार है और रिलीज होने जा रही है। ऐसे मौकों पर रातों की नींद गायब हो जाती है...! सच मानिए, मेरी यही हालत है। मन में कुछ कुछ हो रहा है। पता नहीं क्या होगा...!
विज्ञापन


सौंदर्य प्रतियोगिताओं में टीन-एज से हिस्सा लेने के कारण तय था कि आगे चल कर हीरोइन ही बनेंगी?

मैंने ऐसा नहीं सोचा था। लेकिन मेरे पास बहुत कम उम्र से फिल्मों के प्रस्ताव आने लगे थे। ‘सिंह साब द ग्रेट'से पहले मुझे 25 से 30 फिल्में ऑफर हो चुकी थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिनमें कुछ बड़े बैनरों की भी थीं। जिनका मैं नाम नहीं लूंगी। अक्सर मुझसे पूछा जाता है कि मैंने फिल्मों में काम करने के लिए माता-पिता को कैसे मनाया।

सच यह है कि जिस तरह से मैं ब्यूटी कॉन्टेस्ट जीत रही थी और फिल्मों के ऑफर आ रहे थे, माता-पिता मानसिक रूप से इसके लिए तैयार हो गए थे। जब अनिल शर्मा जी की फिल्म का प्रस्ताव आया तो मैं ना नहीं कर सकी। वे बहुत बड़े निर्देशक हैं।


उन्होंने आपको फिल्म के लिए चुना। कुछ आधार रहे होंगे, जो उन्होंने आपको बताए होंगे!
मैं आपको मजेदार बात बताती हूं। मेरा स्क्रीन टेस्ट हुआ। पूरे दिन चला। अनिल जी ने मुझसे अलग-अलग सीन
करवाए। उन्होंने मुझे कोई स्क्रिप्ट नहीं दी। वे बस दो-तीन पन्ने दे देते थे और कहते थे कि यह करो। वह करो।

जब सब फाइनल हो गया तो कुछ दिनों बाद उन्होंने एक राज खोला। उन्होंने कहा कि असल में वह तुम्हारा नहीं
मेरा स्क्रीन टेस्ट था। मैं देख रहा था कि मैं तुमसे कितना परफॉरमेंस निकाल सकता हूं।

सनी देओल फिल्म के हीरो हैं। वे 57 साल के हैं और आप 20 की भी नहीं। हां कहने से पहले आपने कोई
विचार नहीं किया?
यह कोई मुद्दा नहीं है। आप देखेंगे कि स्क्रीन पर हमारी जोड़ी अच्छी लग रही है। जिन्होंने देखा है, उन्होंने पसंद
किया है। साउथ में देखें तो रजनीकांत ऐश्वर्या राय बच्चन और दीपिका पादुकोण के हीरो के रूप में आते हैं। मेरे
लिए काम पहले है। उम्र बिल्कुल मैटर नहीं करती।

‘सिंह साब द ग्रेट’ सनी ब्रांड फिल्म है। इसमें आपका क्या रोल है?

यह ऐक्शन और रोमांस से भरी फिल्म है। जिसमें मैं मिनी का रोल निभा रही हूं। जो सनी की लव इंट्रेस्ट है। वाइफ है। फिल्म में जो टर्निंग पॉइंट्स आते हैं, वह मिनी की वजह से हैं। मिनी फिल्म की जान है।

सैट पर सनी साहब के साथ आपकी कैमेस्ट्री कैसी थी? वह आपसे काफी सीनियर हैं...!
जो लोग सनी जी के साथ ‘बेताब’ के दिनों से काम कर रहे हैं, वे शूटिंग के बाद अक्सर मुझसे कहते थे कि सनी
जी आपसे खूब बातें करते हैं। जबकि आम तौर पर वह हीरोइनों के साथ ज्यादा घुलते-मिलते नहीं।क्या कारण है?

मेरे लिए यह कॉम्लीमेंट है। मुझे तो लगा कि सनी जी बहुत फ्रेंडली हैं। मैं नेशनल लेवल की स्पोर्ट्स परसन रही हूं
और सनी जी भी बहुत अच्छे खिलाड़ी हैं। वे अच्छा टेबल टेनिस खेलते हैं।

स्क्वैश के बढ़िया खिलाड़ी हैं। शायद स्पोर्ट्स हमारे बीच कॉमन था और इस कारण वे मुझसे बातें करते थे।

सनी की पर्सनैलिटी का सबसे अच्छा पक्ष आपको कौन सा लगा?
ही इज अ जेंटलमैन। वे दिल के बहुत अच्छे हैं। बहुत नॉर्मल हैं। जमीन से जुड़े इंसान हैं।

क्या आपने कुछ और फिल्में साइन की हैं?
फिलहाल नहीं। अनिल जी के साथ मेरा तीन फिल्मों का कॉन्ट्रेक्ट है। लेकिन इसमें कोई बंधन नहीं है। मैं बाहर की भी फिल्में साइन कर सकती हूं।

किन ऐक्टर्स के साथ भविष्य में काम करना चाहेंगी?
मैं सनी जी के साथ फिर काम करना चाहूंगी। इंडस्ट्री के तीनों खान (शाहरुख, आमिर, सलमान) के साथ काम
करने में भी मुझे खुशी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed