मेरी और सलमान की शादी के बारे में न पूछें: तब्बू
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजकल तब्बू एक और जहाँ अपनी फिल्म 'हैदर' को लेकर चर्चा में हैं, वहीं दूसरी और समय समय पर उनकी शादी के सवाल भी उठते रहते हैं। लेकिन वह एक अकेली ही ऐसी नहीं हैं, जिसने बार-बार शादी को लेकर सवाल पूछे जाते हैं।
ऐसा ही सवाल सलमान खान खान से भी बार-बार किया जाता है। लेकिन अब तब्बू ने इस बारे में अपनी राय देते हुए कहा है कि लोगों को उनसे और सलमान से शादी के बारे में पूछना बंद कर देना चाहिए।
जब तब्बू से उनके हैदर में माँ के किरदार के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, "बात माँ का किरदार निभाने की नहीं है। यह एक चरित्र की बात है, जिसमें एक माँ बनना होता है। मैंने इसमें चरित्र को देखा, ये नहीं देखा की ये माँ का चरित्र है।
शाहिद की मां बनी हैं तब्बू
तब्बू इन दिनों हैदर फिल्म के लिए चर्चाओं में हैं। 2 अक्टूबर को रिलीज होने वाली इस फिल्म में तब्बू शाहिद कपूर की मां का किरदार निभा रही हैं। अपने इस रिश्ते के बारे में उन्होंने बताया, "यह एक बहुत सघन रिश्ता है। माँ और बेटे के बीच का यह रिश्ता बेहद जटिल है।
यह पारम्परिक रिश्ता नहीं है। इस रिश्ते में परतें हैं, लेकिन वह एक दूसरे से सम्बंधित हैं। यह उनके बात करने से कहीं ज्यादा है, इस प्रकार के रिश्ते में आप नहीं जानते कि यह कहाँ जाएगी या आप क्या वापिस लेकर आएँगे।"
मुझे नहीं पता कब शादी होगी
जब उनसे पूछा गया कि आप एक शर्मीली इंसान हैं, लेकिन आजकल तो प्रोमोशन का ज़माना है, इसके जवाब में उन्होंने कहा, "मेरे लिए बहुत ज्यादा बाते करना बहुत मुश्किल है। पहले पब्लिसिटी जैसा कोई मामला ही नहीं था। हम सिर्फ शूटिंग किया करते थे, और बात खत्म।
इसके बाद निर्माताओं का काम बचता था। लेकिन अब हर कोई हर किसी कार्य में हिस्सा लेता है। आज की पीढ़ी जानती है, कि ये एक नियम है। लेकिन मेरे लिए यह थोड़ा सा मुश्किल है। और फिर, आपकी प्राथमिकताएं और आप हर वह काम तो नहीं कर सकते जो लोग आपके आस-पास कर रहे हैं।"
जब उनसे शादी के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, "मुझे नहीं पता कि कितने और समय तक मुझसे ये सवाल पूछा जाएगा। लोगों को अब मुझसे और सलमान से शादी के बारे में पूछना बंद कर देना चाहिए।"