{"_id":"d23abe9a0f11b426470dc40866f594b4","slug":"interview-of-sunny-leone-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"पोर्न स्टार छवि से दिक्कत नहीं: सनी लियोनी","category":{"title":"Entertainment Archives","title_hn":"एंटरटेनमेंट आर्काइव","slug":"entertainment-archives"}}
पोर्न स्टार छवि से दिक्कत नहीं: सनी लियोनी
मधु पाल
Updated Tue, 19 Nov 2013 11:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड में आने से पहले सनी लियोनी अमरीकी पोर्न फ़िल्मों का एक जाना माना नाम थीं। लेकिन अब चूंकि वो हिंदी फ़िल्मों में काम करने लगी हैं तो क्या उन्हें अपनी उस पुरानी छवि से कोई समस्या होती है।
विज्ञापन
इसके जवाब में सनी लियोनी कहती हैं, "मुझे अपनी छवि से कभी कोई समस्या नहीं रही। मैं हमेशा ख़ुद के साथ
बेहद सहज रही हूं। लोग आपके बारे में बोलते रहते हैं कि उसे ऐसा करना चाहिए वैसा करना चाहिए। वो आपके
लिए मानदंड तय करते हैं, लेकिन मैं इसकी परवाह नहीं करती और वही करती हूं जो मुझे अच्छा लगता है।"
क्या उन्हें अपनी पुरानी इमेज की वजह से कुछ ख़ास किस्म के रोल ही ज़्यादा ऑफ़र होते हैं?
इसके जवाब में वो कहती हैं, "मैं ख़ुश हूं कि अपने अब तक के बॉलीवुड करियर में मैंने अलग किस्म के भूमिकाएं निभाई हैं।
मैं किसी भी फ़िल्म की स्क्रिप्ट सुनकर फ़ैसला लेती हूं कि वो मुझे करनी है या नहीं। मेरे पति मुझे फ़िल्म चुनने के लिए सुझाव देते हैं।"
अंगप्रदर्शन
पिछले दिनों एक अख़बार में ख़बर छपी थी कि सनी लियोनी आगे अंग प्रदर्शन नहीं करेंगी। इस पर उनकी प्रतिक्रिया कुछ यूं रही। "मेरे बारे में ऐसी मूर्खतापूर्ण बातें छपती रहती हैं। मैंने ऐसा कभी नहीं कहा। फ़िल्म और रोल की डिमांड हो तो भला मुझे अंग प्रदर्शन से क्या एतराज होगा।"
विज्ञापन
'जैकपॉट' के निर्देशक कैज़ाद गुस्तद हैं और इसमें वो नसीरुद्दीन शाह और सचिन जोशी के साथ काम कर रही हैं।
अपने किरदार के बारे में वो कहती हैं, "मैं माया नाम की लड़की का रोल निभा रही हूं।
ये एक निगेटिव रोल है। वो अपने बॉस यानी नसीरुद्दीन शाह और एक लड़के (सचिन जोशी) दोनों के साथ डेट करती है। किसी को समझ में नहीं आएगा कि वो चाहती क्या है।"
विज्ञापन
नसीरुद्दीन शाह
सनी लियोनी ने नसीरुद्दीन शाह के साथ काम करने को एक यादगार अनुभव बताया। वो कहती हैं, "नसीर एक इंस्टीट्यूशन हैं। मैं उनके सामने बेहद नर्वस हो जाती थी। उनसे पूछती रहती थी कि मुझे बताइए मैं फलां सीन कैसे करूं। वो मुस्कुरा देते। मुझे बेहद सहज महसूस कराते।"
उन्होंने कहा, "कितना कुछ सीखा जा सकता है उनसे। सिर्फ़ अपने चेहरे के हाव भाव से ही वो सब बयां कर देते हैं।"
सनी लियोनी टीवी रिएलिटी शो 'बिग बॉस' में हिस्सा ले चुकी हैं और कहती हैं कि उन्हें अपनी इस फ़िल्म के प्रमोशन के लिए बिग बॉस जाना अच्छा लगेगा।
सनी ने ये भी बताया कि उन पर एक डॉक्यूमेंट्री बन रही है। "ये मेरे अब तक के सफ़र के बारे में होगी। कैसे मैं पोर्न स्टार बनी फिर वहां से मैं बॉलीवुड तक कैसे पहुंची।
ये बेहद दिलकश कहानी है।"उन्होंने बताया कि वो ज़्यादा पार्टियों में जाना पसंद नहीं करतीं और खाली वक्त मिलने पर आराम करना पसंद करती हैं।