फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Entertainment Archives ›   interview of salman khan

सलमान बोले तो बस बोलते ही गए

Thu, 12 Sep 2013 01:34 PM IST
अमर उजाला, मुंबई
अमर उजाला, मुंबई Updated Thu, 12 Sep 2013 01:34 PM IST
विज्ञापन
interview of salman khan

सलमान खान लंबे समय के बाद मीडिया के हर प्रश्न का जवाब देने के लिए खुशी-खुशी तैयार थे। जानिए क्या-क्या कहा सलमान ने।

विज्ञापन


एक प्रेस कांफ्रेंस में सलमान खान ने उन मुद्दों पर भी खुलकर बात की जिन पर बात करने से वह बचते आए हैं। वह शाहरुख के मुद्दे पर भी बिना नाम लिए कई बातें कह गए।

मुंबई में बुधवार को टीवी के लोकप्रिय रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ के सातवें संस्करण की प्रेस कॉन्फ्रेंस में सलमान ने कहा कि मुझे जिसको भी मारना होगा मैं अपने काम से मारूंगा। हालांकि सलमान ने शाहरुख का नाम नहीं लिया लेकिन कहा कि ‘वे अभी हमें अपने काम से मार कर चले गए।’
विज्ञापन


मालूम हो कि शाहरुख की हालिया रिलीज ‘चेन्नई ऐक्सप्रेस’ ने बॉक्स ऑफिस पर सलमान से लेकर आमिर खान तक की फिल्मों के तमाम रिकॉर्ड ध्वस्त करके सबको चौंका दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


‘बिग बॉस’ का सातवां संस्करण रविवार (15 सितंबर) से कलर्स चैनल पर शुरू होने जा रहा है। 104 दिनों तक लगातार चलने वाले बिग बॉस 7 के इस शो में 14 प्रतियोगी हिस्सा लेंगे। जिनके नाम रविवार को ही सामने आएंगे। सलमान लगातार चौथी बार शो की मेजबानी करेंगे। बिग बॉस के घर को इस बार ‘जन्नत’ और ‘जहन्नुम’ की तरह पेश किया जा रहा है।

सलमान ने कहा कि हर इंसान के अंदर ये दोनों बातें होती हैं। दोनों में से कोई एक बात कभी ज्यादा उभर कर आती है तो कभी दूसरी। सलमान के अनुसार जीवन की अच्छाई का ही पक्ष है कि उन्होंने बीते रमजान के महीने में आगे रह कर शाहरुख को इफ्तार पार्टी में गले लगाया था। उन्होंने कहा, ‘पवित्र महीने में ऐसी पहल मुझे ही नहीं हरेक को करनी चाहिए।

आमिर और रणबीर का जिक्र भी किया


अगर मैं ऐसा नहीं करता तो फिर मेरे इंसान होने का मतलब ही क्या है। सलमान ने कहा कि यह सही है कि कलाकारों के बीच प्रतिद्वंद्विता होती है, लेकिन अगर हमें एक-दूसरे को मारना ही है, पछाड़ना ही है तो वह हम अपने काम से करेंगे। उन्होंने कहा कि आगे मेरी फिल्म आएगी और हम उसमें जीतने की पूरी कोशिश करेंगे। उन्होंने आमिर खान का भी जिक्र किया कि इस साल उनकी भी फिल्म (धूमः3) आने वाली है।

रणबीर कपूर को बीते कुछ महीनों मिली शानदार कामयाबी पर सलमान बोले, ‘आजकल एक नया लड़का आया हुआ है, रणबीर... वो भी मार रहा है।’ इस ‘दबंग’ स्टार ने कहा कि सितारों से उनका जो भी मुकाबला है वह फिल्मों के द्वारा ही करेंगे। वह अपने काम से ही दूसरों को मारेंगे।जब सलमान से पूछा गया कि क्या वे ‘बिग बॉस’ जैसे मनोरंजक रियलिटी शो ही करेंगे? कभी आमिर खान के जैसा शो ‘सत्यमेव जयते’ लाएंगे।

सलमान ने चुटकी लेते हुए कहा, ‘आमिर इस शो को अच्छे से कर रहे हैं। कभी वे इस शो को छोड़ देंगे तो मैं जरूर करूंगा।’ सलमान यहीं नहीं रुके। उन्होंने कहा, ‘अमिताभ बच्चन कौन बनेगा करोड़पति कर रहे हैं, अगर वह उस शो को छोड़ देंगे तो मैं उसे भी कर लूंगा।

मुझे इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि किसी ने शो छोड़ा है तो मैं कर रहा हूं।’ बिग बॉस सीजन-7 में बड़े धमाकों का इंतजार किया जा रहा है। जब सलमान से पूछा गया कि क्या वह शाहरुख को अपने शो पर बुलाएंगे, तो उन्होंने कहा कि हां अगर वे आते हैं तो मैं जरूर उन्हें बुलाउंगा।

पर इन सवालों पर आ गया गुस्सा


सलमान से पूछा गया कि मीडिया के वे कौन से तीन सवाल हैं जो उन्हें सबसे गुस्सा दिलाते हैं तो उन्होंने कहा कि सबसे पहला तो यही कि आप शादी कब कर रहे हैं? सलमान के अनुसार शादी ऊपरवाले के हाथ में है और इसीलिए कुछ मौकों पर उनकी शादी पक्की होते-होते रह गई।


दूसरा सवाल उन्होंने बताया कि जब मीडिया के लोग किसी भी परिस्थिति में उनसे पूछते हैं कि आप कैसा महसूस कर रहे हैं? ...और तीसरा सवाल जो सलमान के दिल में उबाल पैदा करता है, वह है कि आपकी नई फिल्म में खास क्या है, हम क्यों इसे देखने जाएं? सलमान ने कहा, ‘अरे! मैं समझदार एक्टर हूं। अगर किसी फिल्म में छह महीने लगाता हूं तो कुछ सोच समझ कर ही। फिर आप ऐसा सवाल पूछते हैं तो गुस्सा नहीं आएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed