फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Entertainment Archives ›   interview of rani mukherjee for aiyyaa movie

'अय्या' में वाकड़ी है मीनाक्षीः रानी

Mon, 29 Oct 2012 10:43 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Mon, 29 Oct 2012 10:43 PM IST
विज्ञापन
interview of rani mukherjee for aiyyaa movie

बिंदास, बड़बोली और मुंहफट छवि वाली रानी मुखर्जी जिस रूप में 'अय्या' में नजर आ रही हैं। रियल लाइफ में भी वह वैसी ही हैं। प्यारी सी स्माइल के साथ आपके सवाल रानी की बातचीत से हमेशा छोटे ही होंगे। आपके एक छोटे से सवाल पर बिना लाग लपेट रानी दिल खोल कर लंबे लंबे जवाब देती हैं। फिल्म 'अय्या' के लिए रानी मुखर्जी ने बेली डांसिंग से लेकर तमिल भाषा की पाठशाला तक खास तैयारी की है। फिल्म में अपने सपनों के राजकुमार की तलाश में रानी ने क्या-क्या रंग बिखेरे हैं। बता रही हैं खुद रानी मुखर्जी।

विज्ञापन


रानी, अय्या में अपने नये अवतार से आपने लोगों को पूरी तरह चौंका दिया है?
(हंसते हुए) वाकई। वैसे मैं सच बताऊं। मैं वास्तविक जिंदगी में भी बिल्कुल 'अय्या' की मीनाक्षी की तरह ही हूं। खूब सपने देखती हूं। खूब मजे में रहती हूं। और खूब मस्ती करती हूं।
विज्ञापन


लेकिन अचानक ये कॉमेडी अवतार?
फिल्म के निर्देशक सचिन मेरे बहुत बड़े फैन रहे हैं। वे जब मेरे पास स्क्रिप्ट लेकर आये और उन्होंने कहानी सुनायी। तो हंसते हंसते मैं लोट पोट हो गयी थी। सोचिए न। हम कभी सोच भी नहीं सकते थे कि हिंदी फिल्म में ऐसी कहानी भी बनेगी जिसमें एक लड़की एक लड़के के स्मेल से प्यार करने लग जाती है। सचिन ने मुझे बताया कि उसने मेरे पहले के इंटरव्यूज पढ़े थे। जिसमें मैंने इस बात का जिक्र किया था कि मुझे अगर किसी लड़के का अच्छा परफ्यूम की सुगंध मिले तो मैं बिल्कुल उसकी ओर आकर्षित हो जाती हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सचिन आपके फैन हैं, इसलिए फिल्म के हर फ्रेम में सिर्फ आप ही आप हैं?
हां, वुमेन सेंट्रिक फिल्म है तो मैं ज्यादातर नजर आऊंगी। वैसे फिल्म में मेरे को-स्टार पृथ्वीराज की भी अहम भूमिका है। उन्होंने कमाल का काम किया है।

हमने सुना है कि, फिल्म में आपने तमिल सीखने के लिए खास प्रैक्टिस की है?
सच कहूं तो पृथ्वीराज ने मेरी इसमें बहुत मदद की और मेरे स्पॉट ब्वॉय अमोसे को मैं हमेशा वॉच करती रहती थी। हालांकि बाद में मुझे पृथ्वी ने बताया कि उन्हें भी तमिल ठीक से नहीं आती। फिर भी उन्होंने मेरी बहुत मदद की।

और बेली डांस, इस फिल्म में शायद आप पहली बार डांस के कई फॉर्म करती नजर आ रही है?
ऑल क्रेडिट गोज टू वैभवी। शी इज माइ डार्लिंग़। उसने जितनी मेहनत की है। मैंने तो कभी सोचा भी नहीं था कि मैं बेली कर पाऊंगी। लेकिन उसने मेरी मदद की। फिल्म में मेरे किरदार से मैच खाते हुए ही डांसिंग स्टेप्स दिये गये हैं। इस फिल्म के गानों से मैं अपनी फेवरिट अभिनेत्रियों को ट्रीब्यूट भी दे रही हूं। श्रीदेवी जी, रेखाजी, माधुरीजी, जूही चावला जी को। लेकिन मैं जरूर कहना चाहूंगी कि मैंने बेली डांस के लिए बहुत मेहनत की है। खासकर अपने वजन पर काफी काम किया है मैंने।

रानी, आपने अब तक जितनी भी भूमिकाएं निभाई हैं। उनमें 'अय्या' आपकी सबसे प्रमुख हास्य प्रधान फिल्म होगी तो हास्य प्रधान किरदार करना कितना मुश्किल रहा?
मैं जब चालबाज, या श्रीदेवीजी की कोई भी फिल्म देखती थी तो मुझे लगता था कि बाप रे! ये कैसे इतनी अच्छी कॉमेडी कर ले रही हैं। जूही चावला की कॉमेडी देख कर भी लोग कितना हंसते थे। मुझे लगता था कि काफी मुश्किल है ये। क्योंकि कॉमेडी करते हुए आपको सबसे अहम जिस बात का ख्याल रखना पड़ता है वह यह कि ओवर एक्टिंग न हो जाये या बनावटी न हो जाये। मैंने भी इसका ध्यान रखा है।

अय्या में मीनाक्षी के किरदार के बारे में बताएं?
मीनाक्षी देशपांडे फिल्में बहुत देखती है और सपने बहुत देखती है। यही वजह है कि वह हमेशा ख्यालों की दुनिया में रहती है। वह अपने सपनों का राजकुमार तलाश रही है और उनके परिवार वाले अपने घर के लिए दामाद। इन्हीं सबके बीच कई हास्य रंग बिखेरती है मीनाक्षी। मीनाक्षी की हरकतें देख कर दर्शक भी यकीनन लोट पोट हो जायेंगे। आप देख रहे होंगे प्रोमो में कि रानी मुखर्जी इज गोइंग वाकड़ा। मतलब फिल्म में मीनाक्षी थोड़ी सनकी मिजाजी है। लेकिन वह सनक में मस्ती करती है। ऐसे हरकतें करती है कि वह लोगों से प्यार पाती है। किसी को नुकसान नहीं पहुंचाती। तो सनकी मिजाजी मीनाक्षी का वाकड़ा अंदाज दिखेगा आपको फिल्म में।

लेकिन फिल्म में आप मराठी हैं। हीरो तमिलियन, फिर हिंदी वर्ग के दर्शक क्यों देखेंगे इसे?
क्यों नहीं। अगर पंजाबियों को देख सकते हैं। गुजरातियों को देख सकते हैं तो मराठी-तमिल का संगम क्यों नहीं। फिल्म हिंदी में है तो निश्चित तौर पर सबको मजा आयेगा। वैसे भी दो कल्चर के हीरो हीरोइन हमेशा कल्चर के मुताबिक अलग अलग तरह की चीजें करेंगे तो यकीनन दर्शकों को मजा आयेगा।

अनुराग के साथ पहली बार काम करने का अनुभव कैसा रहा?
अनुराग को मैं बहुत पहले से जानती हूं। वो हमेशा मेरा अच्छा दोस्त रहा है। हां, बस मैंने उससे हमेशा से यह कहा है कि वह जैसी फिल्में बनाता है, वैसी फिल्मों में मैं काम नहीं कर पाऊंगी। मेरे तरह की लाइट हर्टेड फिल्में लाओ। तो मैं साथ दूंगी। सो, 'अय्या' में मौका मिलते ही हम दोनों साथ आ गये।


रानी, लगातार आपकी शादी की बातें होती रहती हैं। कई लोग तो यह भी मानते हैं कि आप शादीशुदा हैं?
मैं कोई बिना परवरिश या बिना संस्कारों वाली लड़की तो हूं नहीं, जो बिना बताये शादी करूंगी। शादी होगी तो पूरी दुनिया जानेगी। मेरे परिवार वाले मेरे साथ होंगे।

रानी को वास्तविक जिंदगी में किस तरह के राजकुमार का इंतजार है?
मैंने बॉलीवुड में एक लंबा सफर तय किया है। अब तो मैं यही कहूंगी कि मुझे अनुभव ने भी परिपक्व बनाया है और शायद अब मेरे सपने भी मैच्योर हो गये हैं। बस मैं चाहती हूं कि मेरा जीवनसाथी ऐसा हो जिसके पास सच्चा दिल हो और वह नेक इंसान हो, और ताउम्र मेरा साथ दे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed