फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Entertainment Archives ›   interview of ram gopal verma

गणेश क्या मैंने अमिताभ को भी नहीं छोड़ा!

Thu, 04 Sep 2014 03:56 PM IST
Updated Thu, 04 Sep 2014 03:56 PM IST
विज्ञापन
 interview of ram gopal verma

फिल्मकार राम गोपाल वर्मा हाल में ट्विटर पर गणपति बप्पा पर आपत्तिजनक टिप्पणियां करने के बाद विवादों में घिर गए हैं। वह अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता में यकीन रखते हैं। उनका कहना है कि वह जैसा महसूस करते हैं, उसे उसी तरह व्यक्त कर के जिंदगी का लुत्फ उठाने का उनका तरीका है।

विज्ञापन


आपने ऐसा दोबारा किया है। इस बार आपने भगवान गणेश पर टिप्पणी कर बहुत बड़ा बखेड़ा खड़ा कर दिया है?


"मैंने ऐसा पहली बार नहीं किया है। अगर लोगों को दिलचस्पी है, तो वे मेरी पिछली चार वर्षो के ट्वीट चेक कर सकते हैं। उन्हें उसी तरह के कई ट्वीट मिल जाएंगे। "
विज्ञापन


आपको लोगों को तकलीफ पहुंचाने पर गर्व है?


"मैं ऐसा ही हूं। अगर आपको याद हो, तो मेरे द्वारा अमिताभ बच्चन के खिलाफ अपमानजनक शब्द का प्रयोग किए जाने पर कितना हंगामा हुआ था। उन्हें छोड़कर हर किसी को मजा आया, जबकि केवल उन्हीं को तकलीफ हुई थी।"
विज्ञापन
विज्ञापन


गणपति संबंधी ट्वीट के बाद आपको जान से मारने की ढेर सारी धमकियां मिल रही हैं। क्या इस तरह की स्थिति से डर नहीं लगता?

"यह सच नहीं है कि मुझे जान से मारने की धमकियां मिली हैं।"

अगर सहमत नहीं हूं तो कहूंगा ही

 interview of ram gopal verma
​ बहुत से लोगों का मानना है कि आप ध्यान आकर्षित करने के लिए जान-बूझकर अपने ट्वीट से लोगों को उकसाते हैं?

"मैं क्या कहता हूं, लोग इसकी परवाह किए बिना वही मानेंगे, जो वे मानना चाहते हैं। इसलिए कहने का कोई फायदा नहीं।​"​

​ आप धर्म विरोधी हैं या महज एक निंदक हैं? आपको नहीं लगता कि धार्मिक मान्यताओं पर चोट करना गलत है​?

​ "मैं इससे सहमत नहीं हूं कि मैं हर चीज का विरोधी हूं। मैं अपने विचारों को व्यक्त करने के अलावा किसी पर हमला नहीं कर रहा। मुझे एक स्वतंत्र लोकतांत्रिक देश के बाकी नागरिकों की तरह ही ऐसा करने का अधिकार है।​"​
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed