प्रियंका चोपड़ा ने किया तीनों खानों पर व्यंग्य!
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
"मुझे फ़ख़्र है कि मेरी कॉम जैसी चैंपियन का रोल निभाने का मौक़ा मुझे मिला। ये गर्व के साथ-साथ एक बड़ी ज़िम्मेदारी भी है।"बीबीसी से ख़ास बातचीत में प्रियंका चोपड़ा ने ये बात कही।
पांच बार की विश्व चैंपियन महिला मुक्केबाज़ और ओलंपिक कांस्य पदक विजेता एमसी मेरी कॉम पर बनी फ़िल्म 'मेरी कॉम' शुक्रवार को रिलीज़ हो गई।
इस फ़िल्म के बारे में प्रियंका कहती हैं, "बॉक्स ऑफ़िस को लेकर मैं ज़्यादा उम्मीदें नहीं पालती। मुझे बस यही लगता है कि मेरी कॉम जैसी विश्व चैंपियन के किरदार के साथ इंसाफ़ कर सकूं। जो लोगों ने मुझसे उम्मीदें बांधी हैं उन्हें निराश ना करूं।"
खानों को नहीं दे सकते टक्कर
क्वीन, मर्दानी और अब मेरी कॉम। क्या बॉलीवुड में हीरोइनों की स्टारडम का दम बढ़ रहा है। क्या अब प्रियंका चोपड़ा सरीखी हीरोइनें ख़ान तिकड़ी को चुनौती देने की स्थिति में हैं ?
प्रियंका चोपड़ा ने जवाब दिया, "मैं किसी ग़लतफ़हमी में नहीं हूं। मुझे नहीं लगता कि हम ख़ानों की चुनौती देने वाली स्थिति में आ चुके हैं। वो तीनों पिछले 20 सालों से सुपरस्टार हैं। मैं ख़ुद उन तीनों की फ़ैन हूं।"
मैं उनसे सहमत नहीं
अपने गायन करियर के बारे में प्रियंका ने कहा कि वो इसका बहुत लुत्फ़ उठा रही हैं और आगे भी गाती रहेंगी। प्रियंका ने अब तीन सिगिंग सिंगल रिलीज़ किए हैं। 'इन माय सिटी', 'एक्जॉटिक' और 'आई कान्य मेक यू लव मी'।
हाल ही में गायिका आशा भोसले ने रैपर यो-यो हनी सिंह के टीवी रियलिटी शो रॉ स्टार की बुराई की थी। आशा ने, हनी सिंह के गानों पर भी नाख़ुशी ज़ाहिर की थी।
जिसके जवाब में प्रियंका ने कहा, "मैं आशा जी की बहुत इज़्ज़त करती हूं। उनकी प्रशंसक भी हूं लेकिन उनकी बात से सहमत नहीं हूं। हनी सिंह के गाने बड़े मज़ेदार होते हैं। मैं तो ख़ुद उनके सथ गाना चाहती हूं।"