फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Entertainment Archives ›   interview of priyanka chopra

मुझे चाहिए अमिताभ की सारी फिल्में: प्रियंका चोपड़ा

Sat, 24 Aug 2013 12:08 PM IST
हरि मृदुल/मुंबई ब्यूरो
हरि मृदुल/मुंबई ब्यूरो Updated Sat, 24 Aug 2013 12:08 PM IST
विज्ञापन
interview of priyanka chopra

प्रियंका चोपड़ा ऐसी अभिनेत्री हैं जिन्होंने अमिताभ बच्चन की सभी रीमेक फिल्मों में ऐक्टिंग की है। फिल्म इंडस्ट्री की भाषा में कुछ लोग इसे टाइप्ड होना मानते हैं लेकिन प्रियंका खुश हैं उन्हें अमिताभ की और भी फिल्में चाहिए।

विज्ञापन


प्रियंका चोपड़ा इस बात से खासी उत्साहित हैं कि उन्हें महानायक अमिताभ बच्चन की रीमेक फिल्मों की हीरोइन बनने का मौका निरंतर मिल रहा है। पहले उन्होंने डॉन की रीमेक में काम किया। इसके बाद अग्निपथ में उन्हें हीरोइन बनने का मौका मिला। अब वे जल्द ही रिलीज होने जा रही फिल्म जंजीर की रीमेक में दिखाई देंगी।
विज्ञापन


अपूर्व लाखिया के निर्देशन में बनी इस फिल्म में पीसी ने माला नाम का रोल अदा किया है। हालांकि उनका साफ कहना है कि उनकी निभाई भूमिका और जया बच्चन जी की भूमिका में काफी अंतर है। जया जी की माला चक्कू-छुरी वाली थी, लेकिन मैं एक मॉडर्न लड़की बनी हूं। मैंने इस फिल्म में न्यूयॉर्क से इंडिया एक शादी अटेंड करने के लिए आई युवती का किरदार निभाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अपनी इस भूमिका के बारे में पीसी विस्तार से बताती हैं, मैं एक शादी के सिलसिले में इंडिया आती हूं, लेकिन दुर्भाग्य से एक मर्डर की विटनेस बन जाती हूं। इस फिल्म में साउथ के सुपरस्टार रामचरण तेजा उनके हीरो हैं, जो एसीपी विजय खन्ना के किरदार में हैं। अपनी इस फिल्म को वे ओरिजनल फिल्म के लिए ट्रिब्यूट मानती हैं।

पीसी का आगे कहना है कि जंजीर उनके लिए काफी कठिन फिल्म रही है। इस फिल्म की मेकिंग के दौरान कई किस्म की समस्याएं आई हैं। लेकिन उन्हें बिग बी की शुभकामनाओं से बहुत ताकत मिली है। बकौल प्रियंका, जब इस फिल्म की शूटिंग शुरू हुई थी, तभी पहले दिन ही अमित जी ने उन्हें शुभकामनाएं दीं। पीसी के अनुसार इस समय रीमेक फिल्मों का ट्रेंड चल रहा है, लेकिन इसमें कोई बुराई नहीं है।

चूंकि लोग ऐसी फिल्में देख रहे हैं, इसलिए इनका निर्माण हो रहा है। कई लोग रीमेक  के पक्ष में नहीं दिखते हैं। लोगों को लगता है कि ओरिजनल फिल्म की कहानी के साथ छेड़छाड़ हो जाती है? इस मामले में पीसी का कहना है कि ज्यादातर रीमेक फिल्में ओरिजनल से एकदम अलग होती हैं। जंजीर की ही बात करें, तो इसमें पुरानी फिल्म से काफी अलग कहानी है। यह आज की फिल्म है, इसलिए इसकी कहानी एकदम नई है।  

प्रियंका बिग बी की तीसरी रीमेक में काम कर रही हैं, कहीं ऐसा तो नहीं कि आगे उन्हें लोग रीमेक हीरोइन के नाम से पुकारना शुरू कर दें? इस सवाल का जवाब पीसी हंसते हुए देती हैं कि उन्हें कोई आपत्ति नहीं है, बशर्ते कि उन्हें लोग बिग बी की फिल्मों की रीमेक हीरोइन कहकर संबोधित करें।


प्रियंका का कहना है कि वे अमिताभ बच्चन की सारी ही फिल्मों की रीमेक में हीरोइन बनना चाहती हैं। इसकी एक ही वजह है कि वे बिग बी की बहुत बड़ी फैन हैं। एक कलाकार के तौर पर वे उन्हें अपना आदर्श मानती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed