फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Entertainment Archives ›   interview of nargis fakhri

'उन पलों में मैं सलमान के साथ नर्वस थी'

Fri, 11 Jul 2014 07:06 AM IST
Updated Fri, 11 Jul 2014 07:06 AM IST
विज्ञापन
interview of nargis fakhri

पाकिस्तानी-चेक मूल की नर्गिस फाखरी आध्यात्मिक टाइप इंसान हैं। उनके पिता अविभाजित भारत में पैदा हुए थे और वह अपनी जड़ों को तलाश करते हुए यहां पहुंची हैं। वह सितारों के गणित और अनदेखे ईश्वर में भरोसा करती हैं। ईद पर वह आपको सलमान खान की फिल्म ‘किक’ के आइटम डांस ‘डेविल’ में नजर आएंगी। और बहुत कुछ जानिए उनके बारे में...

विज्ञापन


क्या मान लिया जाए कि ‘किक’ में आइटम नंबर करने की मुख्य वजह सलमान हैं...?

मुझे भी ऐसा ही लगता है...। वाकई सलमान की फिल्म में आइटम डांस करना एक बड़ी बात है। लेकिन इसके बाद भी कुछ खास बातें थीं, जैसे यो यो हनी सिंह। मैं उनकी फैन हूं और मुझे यह गाना बहुत अच्छा लगा था। फिर साजिद (नाडियावाला) सर भी एक बड़ी वजह थे। परंतु हां... नंबर वन कारण सलमान थे। मुझे लगता है कि गॉड ने मुझे परफेक्ट गिफ्ट दिया है। इस डांस की बात सुन कर ही मैं बहुत एक्साइटेड थी।
विज्ञापन


बॉलीवुड डांस जरा अलग किस्म के होते हैं। काफी लटके-झटके इसमें होते हैं। यह आइटम नंबर करना कितना मुश्किल था?


काफी कठिन था। इसे परफॉर्म करते हुए कई बार मेरी मांसपेशियां खिंच गईं। घुटने में, पिंडलियों में, जांघों में दर्द हुआ। पार्टी और क्लब में डांस करना अलग बात है। वहां मैं खूब डांस करती हूं। परंतु कोरियोग्राफ डांस करना आसान नहीं होता। आप उस वक्त सहज नहीं होते हैं। किसी और के इशारों पर आपको हाथों, पैरों और पूरे शरीर को हिलाना होता है। लेकिन कोरियोग्राफर अहमद खान सर ने जैसा-जैसा कहा मैंने वैसा किया। वह समझ रहे थे कि यह डांस मेरे लिए मुश्किल है, इसलिए वह मुझे सेट पर चुटकुले सुना कर हंसाते रहते थे। ताकि मैं अपना दर्द भूल जाऊं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सलमान के साथ मैं नर्वस तो थी

interview of nargis fakhri

सलमान के साथ डांस करना कैसा अनुभव था?

ग्रेट... परंतु ईमानदारी की बात यह है कि उस वक्त मैं बहुत नर्वस थी। सलमान बहुत बड़े स्टार हैं। उनका एनर्जी लेवल बहुच ऊंचा है। वह चुटकी बजाते स्टेप्स कर लेते थे। मैं सोचती थी कि पता नहीं वह क्या सोचेंगे, मुझे चीजों को समझने में देर लगती है। लेकिन मुझे बहुत आश्चर्य हुआ और खुशी भी कि उन्होंने मेरे साथ कोऑपरेट किया। मुझे पूरा विश्वास है कि यह डांस हिट होगा और आगे शायद सलमान के साथ फिल्म करने का मौका भी आएगा।

‘फटा पोस्टर निकला हीरो’ में ‘धतिंग नाच’ के बाद साल भर में आपका यह दूसरा आइटम डांस है। आगे भी आइटम डांस ऑफर हुए तो क्या स्वीकार करेंगी?


जब मैं यहां नई थी तो मुझे पता नहीं था कि आइटम डांस क्या है। मुझे लगता है कि यह सब मजे के लिए है। लेकिन फिर समझ आया कि अगर आपको यहां आगे बढ़ना है तो सीरियसली फिल्मों को फॉलो करना होगा। उनमें काम करना होगा। परंतु अगर सलमान के साथ डांस करने का मौका मिलता है तो कोई कैसे छोड़ सकता है।

कैसा रोल करना चाहेंगी?

interview of nargis fakhri

आपकी तीन फिल्में (रॉकस्टार, मद्रास कैफे, मैं तेरा हीरो) आई हैं, जिनमें आपने अलग-अलग रोल किए। मौका मिले तो आप अपनी मर्जी के कैसे रोल करना चाहेंगी?

ऐक्शन हीरो... सुपर हीरो के जैसे रोल करना चाहती हूं। जिसमें बहुत सारा ऐक्शन हो, मैं विलेन की खूब पिटाई करूं। हवा में उड़ूं। बिल्डिंग से छलांग लगाऊं। मुझे लगता है कि लड़कियां क्यो सुपर हीरो नहीं बन सकतीं?

बॉलीवुड में हिंदी के बगैर गुजारा नहीं होता। आप भी हिंदी सीख रही हैं?

जी हां, मेरे दो टीचर हैं और मैं सिर्फ उनसे ही टूटी-फूटी हिंदी में बात करती हूं। उनके सामने गलतियां करके भी मैं सहज रहती हूं, परंतु अभी मुझे इतनी हिंदी नहीं आती की दूसरों से आराम से बात कर सकूं या हिंदी में इंटरव्यू दे सकूं। कई लोगों ने कहा कि अपने ड्राइवर और मेड से हिंदी में बात किया करो... लेकिन यहां उल्टा हो गया... मुझे लगता है कि मेरा ड्राइवर मुझसे बात करते-करते अच्छी इंग्लिश बोलना सीख गया है।

मैं ऐसे आई हूं भारत

interview of nargis fakhri

विदेशी लड़कियां बॉलीवुड में हीरोइन बनने आ रही हैं। आप कैसे आईं?

दूसरी लड़कियों का तो मैं नहीं कह सकती लेकिन मेरे लिए यह एक इमोशनल जर्नी थी। अगर मैं हीरोइन हूं तो यह गॉड की मर्जी है क्योंकि मेरे मन में ऐसा नहीं था। मैं तो सिर्फ अपनी जड़ों को तलाश करना चाहती थी। मेरे पिता अविभाजित हिंदुस्तान में पैदा हुए थे। मेरी मां चेकोस्लोवाकिया से हैं। मैं अमेरिका में पैदा हुई। मैं अमेरिकी और चेक कल्चर और लोगों को जानती थी, परंतु मेरे पिता के देश और संस्कृति को नहीं जानती थी। मैं उसे देखना और महसूस करना चाहती थी। ...और जब मैं ये सब सोच ही रही थी ‘रॉकस्टार’ मेरी झोली आ गिरी। मुझे लगता है कि इंडिया आना मेरी जिंदगी की सबसे बड़ी घटना है।

लेकिन खबरें हैं कि आप हॉलीवुड में मौके तलाश रही हैं। वहां जाना चाहती हैं। आप हॉलीवुड फिल्म भी कर रही हैं?

यह सही है कि मैं हॉलीवुड की फिल्म ‘स्पाई’ में ऐक्टिंग कर रही हूं। जिसमें वहां के बड़े स्टार्स हैं। लेकिन यह गलत है कि मैं बॉलीवुड छोड़ने वाली हूं। मैं यहीं रहूंगी। मुझे यहां ज्यादा मजा आता है। हां, वहां मौके मिलते रहे तो मैं काम जरूर करूंगी। जब मैं हॉलीवुड फिल्म की शूटिंग कर रही तो एक दिन बहुत थक जाने के बाद मुझे लगा कि मैं मुंबई कब लौटूंगी... और तब मुझे एहसास हुआ कि मैंने इस शहर को अपना घर मान लिया है। जहां आखिर में हम लौटना चाहते हैं।

उदय मेरे अच्छे दोस्त हैं

interview of nargis fakhri

उदय चोपड़ा के साथ आपका नाम जुड़ता रहा है। क्या कहेंगी?

उदय मेरे अच्छे दोस्त हैं और हमेशा रहेंगे।

सारे फिल्मी सितारे टीवी की तरफ जा रहे हैं। क्या मौका मिला तो आप भी टीवी पर आएंगी?

इंडिया में मैं कभी टीवी नहीं करूंगी। इंडिया में मैंने कुछ टीवी शो देखे हैं और उनमें बहुत शोर है, लोग एक-दूसरे पर चिल्ला रहे हैं। मुझे समझ नहीं आया कि यह सब क्या हो रहा है। टीवी सिर्फ मैं अमेरिका में करूंगी। वह दुनिया का सबसे बेस्ट टीवी है, जो सबसे ज्यादा पैसा देता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed