फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Entertainment Archives ›   interview of hrithik roshan

'कृष 3' आपको चौंका देगीः ऋतिक रोशन

Mon, 28 Oct 2013 12:58 PM IST
अमर उजाला मुंबई/ हरि मृदुल
अमर उजाला मुंबई/ हरि मृदुल Updated Mon, 28 Oct 2013 12:58 PM IST
विज्ञापन
interview of hrithik roshan

इंतजार ख्ात्म हुआ। 1 नवंबर को कृष 3 दर्शकों के सामने होगी। यह फिल्म कैसी है इस बारे में खुद ऋतिक बता रहे हैं।

विज्ञापन


ऋतिक रोशन अभिनीत इस सुपर हीरो फिल्म के लिए दावा किया जा रहा है कि यह स्पेशल इफेक्ट्स में हॉलीवुड के टक्कर की है और बड़ी बात यह है कि इस फिल्म से जुड़े सारे ही तकनीशियन भारतीय हैं।

खुद ऋतिक रोशन का कहना है कि इस फिल्म के बाद हमें तकनीक के मामले में हॉलीवुड की ओर देखने की जरूरत नहीं पड़ेगी। कृष 3 के प्रोमोज को मिली सफलता से भी ऋतिक खासे उत्साहित नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन


कृष 3 के प्रोमो काफी पसंद किए जा रहे हैं। लोगों का रेस्पांस पॉजिटिव है। इस नई फिल्म के लिए आप खुद कितने उत्साहित हैं?

मुझे भरोसा हो गया है कि यह भी पिछली फिल्मों की तरह ही दर्शकों के मन को छू लेगी। इसकी वजह सिर्फ यह नहीं है कि कृष 3 में हॉलीवुड स्तर की टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल हुआ है, बल्कि फिल्म की कहानी में जबर्दस्त संवेदना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह सुपर हीरो फिल्म जरूर है, लेकिन कहानी पूरी तरह भारतीय है। पिता और पुत्र, प्रेमी और प्रेमिका के इमोशन हैं। बच्चों को यह फिल्म काफी पसंद आएगी। कुल मिलाकर यह फुल एंटरटेनमेंट देनेवाली पारिवारिक फिल्म है।

इस फिल्म के निर्माण के दौरान आपको कई किस्म की दिक्कतों का सामना करना पड़ा था?

हां, ऐसा तो हुआ था। जिंदगी धूप और छांव की तरह है। लेकिन मन में हौंसला रखना जरूरी है कि बुरा वक्त बीत जाएगा और अच्छे दिन आएंगे। इस बीच मैं ब्रेन सर्जरी से गुजरा। बड़ी तकलीफदेह स्थिति थी। मेरे माता-पिता और बीवी-बच्चे डरे हुए थे। खैर, मैं अब बुरे वक्त को याद नहीं करना चाहता। मुझे लगता है कि तमाम परेशानियों से निजात मिल चुकी है और अच्छा वक्त आ चुका है।

कृष 3 अपनी पिछली फिल्मों से किस तरह आगे की फिल्म है?

कृष में एक माउंटेन बॉय की कहानी थी, जो अपनी दादी के साथ रहता है। सीधा सादा कृष अब जवान हो चुका है। वह सुपर हीरो है। मुंबई पहुंचकर दुनियादारी सीख चुका है।

वह हर बात बारीकी से समझता है और बेहद स्मार्ट है। लेकिन वह दिल से पहले जैसा ही है। हर किसी की मदद को तैयार रहता है।

कृष 3 में आप पिता और पुत्र दोनों ही भूमिकाओं में नजर आएंगे?

हां, इसमें रोहित और कृष्णा की कहानी है। मैं तो यहां तक कहूंगा कि कृष 3 में कृष्णा से ज्यादा रोहित हीरो है। पूरी फिल्म में रोहित से जुड़े घटनाक्रम ज्यादा हैं। यह फिल्म जितना हंसाएगी, उतना ही आंखों को नम कर देगी।

पिता और पुत्र का किरदार एक साथ निभाना काफी चुनौतीपूर्ण रहा होगा?

वाकई मेरे लिए ये दोनों ही किरदार चेलेंजिंग थे। किरदारों के जरिए दो अलग वक्त को प्रस्तुत करना कठिन होता है। मैंने दोनों ही भूमिकाओं के लिए बहुत मेहनत की है।

आपने रोहित की भूमिका को ज्यादा एंज्यॉय किया या कृष के किरदार में आपका मन अधिक रमा?


मुझे रोहित का किरदार निभाते हुए ज्यादा मजा आया। रोहित के रोल ने बतौर एक्टर मुझे ज्यादा चेलेंज दिया। कृष्णा तो मेरी उम्र का ही है, इसलिए उसे निभाना आसान था। वैसे मैं एक दिलचस्प बात बता दूं कि इसमें मैं दादा की भूमिका में भी नजर आऊंगा।

कृष 3 के एक्शन को लेकर आप खासे उत्साहित नजर आ रहे हैं?

इसकी वजह यह है कि अब हम तकनीक के मामले में हॉलीवुड से टक्कर लेने की सामथ्र्य रखते हैं। कृष 3 के बाद किसी को भी हॉलीवुड के तकनीशियनों की ओर देखने की जरूरत नहीं पड़ेगी। हमारी फिल्म में सारा तकनीकी काम भारतीयों ने किया है। यह किसी भी स्तर पर हॉलीवुड से कमतर नहीं है। हमें गर्व है कि कृष 3 से जुड़ा हर हाथ हिंदुस्तानी है।


पिता राकेश रोशन के साथ आपका काम हमेशा ही श्रेष्ठ रहता है। ऐसा तो नहीं है कि आप घर की फिल्म के लिए ज्यादा समर्पित रहते हैं?

मैं हर निर्माता और निर्देशक के साथ पूरे समर्पण के साथ काम करता हूं। यह सच है कि मेरे पिता मुझे ज्यादा समझते हैं। उन्हें क्या चाहिए, मुझे भी यह जानने में काफी कम वक्त लगता है। मेरा मानना है कि हर बाप-बेटे की इसी तरह की बॉन्डिंग होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed