{"_id":"eb2b8981aaba6229b93c0a134e1beaf5","slug":"interview-of-alia-bhatt","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जैसी चाहे वैसी बोल्डनेस देख लीजिएः आलिया भट्ट","category":{"title":"Entertainment Archives","title_hn":"एंटरटेनमेंट आर्काइव","slug":"entertainment-archives"}}
जैसी चाहे वैसी बोल्डनेस देख लीजिएः आलिया भट्ट
Updated Wed, 19 Feb 2014 12:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वह केवल 20 साल की हैं, लेकिन उन्हें जानने वाले कहते हैं कि उनमें अक्ल 30 साल के जितनी है। आलिया भट्ट की दूसरी फिल्म ‘हाइवे’ शुक्रवार को रिलीज हो रही है। पहली रोमांटिक फिल्म के बाद वह एकदम जमीन से जुड़ी फिल्म कर रही हैं।
फिल्म और आपके किरदार से बात शुरू करते हैं...।
‘हाइवे’ में मेरे केरेक्टर का नाम वीरा त्रिपाठी है। वह दिल्ली में रहती है और एक रईस परिवार से है। ये फिल्म इस बारे में है कि लाइफ में कभी आप अचानक एक अनजानी और अनपहचानी स्थिति में पहुंच जाते हैं। ऐसी स्थिति, जो पूरी तरह से आपकी जिंदगी को बदल देती हैं। ऐसे वक्त में आप अपने भीतर एक ऐसे व्यक्ति से मिलते हैं, जिसे आप पहले जानते ही नहीं थे।
पहली फिल्म में ग्लैमरस रोल और अब उसके ठीक विपरीत। किस प्रकार खुद को तैयार किया?
सच कहूं तो मुझे ज्यादा कुछ अलग से तैयारी नहीं करनी पड़ी। मुझे सिर्फ इस फिल्म में मेक-अप नहीं करना था। ज्यादातर मैंने बालों को खुला रखा। पिछली फिल्म (स्टूडेंट ऑफ द ईयर) के मुकाबले यहां एक बड़ा फर्क यह था कि मुझे ट्रेवलिंग (यात्रा) बहुत करनी पड़ी।मैं ऐसी-ऐसी जगहों पर गई, जहां कभी जाने का सोचा भी नहीं था। मेरे लिए यह बहुत ही रोमांचक था। मुझे पता नहीं होता था कि अब कौन सी जगह आने वाली है, अचानक कैसे मौसम बदल जाने वाला है।

मेरे लिए शॉक जैसा था
करन जौहर के बाद इम्तियाज अली जैसे डायरेक्टर के साथ आपने काम किया। दोनों के काम करने के ढंग में क्या फर्क पाया?
दोनों में फिल्म को लेकर एक समान पैशन है। लेकिन सबसे बड़ा फर्क मैंने यह पाया कि शूटिंग के दौरान करन जौहर ऐक्टर का परफॉरमेंस जहां कैमरे के पीछे मॉनीटर पर देखते हैं, वहीं इम्तियाज सामने खड़े होकर ऐक्टर को लाइव देखते हैं।
जिस माहौल में आप पली-बढ़ीं और पहली फिल्म जैसी ग्लैमरस थी, उसके मुकाबले ‘हाईवे’ ठीक उलट है। सड़कों पर रहना, आम लोगों के बीच उठा बैठना... यह ‘कल्चर शॉक’ की तरह था?
बिल्कुल। यह स्क्रिप्ट मेरी देखी दुनिया से बिल्कुल ही अलग थी। जिसमें मेरा देखा हुआ कुछ भी नहीं था, लेकिन इसके बावजूद जो कुछ था वह मुझे बहुत खूबसूरत लगा। पहले पांच-छह दिन जरूर लगा कि यार ये क्या हो रहा है! परंतु उसके बाद मुझे लगा कि ठीक है ये सब। इसमें कोई प्रॉब्लम नहीं है।
मैं खुद फैसले लेती हूं
आपका परिवार फिल्मों से है। क्या माता-पिता से टिप्स मिलती हैं?
नहीं। मेरी फिल्मों के सारे फैसले में ही लेती हूं।
कभी आपकी पिता से बात हुई कि वे आपको लेकर फिल्म बनाएंगे?
विशेष फिल्म्स की किसी फिल्म में मुझे लगा तो जरूर काम करूंगी। खास तौर पर ‘मर्डर’ सीरिज की फिल्म। लेकिन महेश भट्ट मुझे लेकर कोई फिल्म डायरेक्ट करेंगे यह संभव नहीं है क्योंकि वे दुनिया में किसी के लिए भी डायरेक्शन में वापस नहीं आने वाले, यह मुझे अच्छे से पता है।
ऐक्टर के रूप में आपने अपने लिए क्या सीमाएं तय की हैं कि क्या करेंगी और क्या नहीं?
कैमरे के सामने मैं बहुत कंफर्टेबल हूं। हां, एक बात है कि मैं किसी फिल्म के लिए कभी अपना सिर नहीं मुंडाउंगी। ...और अगर आप बोल्ड सीन की बात कर रहे हैं तो मैं कहना चाहूंगी कि उन्हें करने में मुझे कोई समस्या नहीं है।
हाइवे के बाद इस साल आपकी कौन सी फिल्में आने वाली हैं?
टू स्टेट्स और हम्टी शर्मा की दुल्हनिया। टू स्टेट्स में मैं तमिल लड़की बनी हूं, जिसका नाम है अनन्या स्वामीनाथन और हम्टी शर्मा... में मैं पंजाबी लड़की हूं। इसमें मैं अंबाला से हूं और मेरा नाम है काव्या प्रताप सिंह। यह एक मजेदार कॉमेडी फिल्म है।