{"_id":"cd627138ebdac6aa64fcf31d9e032100","slug":"insta-cab-starts-hindi-news-jn","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंस्टा-कैब: पूरे भारत में इंटर सिटी कैब की शुरुआत","category":{"title":"Entertainment Archives","title_hn":"एंटरटेनमेंट आर्काइव","slug":"entertainment-archives"}}
इंस्टा-कैब: पूरे भारत में इंटर सिटी कैब की शुरुआत
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
Updated Wed, 23 Sep 2015 08:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईआईटी, खड़गपुर के छात्रों ने इंस्टा कैब शुरू की है। इसका उद्देश्य एक शहर से दुसरे शहर यात्रा करने वाले यात्रियों को सस्ता और सुलभ सुविधा प्रदान करना है। सामान्यतः एक एक शहर से दुसरे शहर जाने में टैक्सी वालों को दोनों तरफ का किराया देना पड़ता है परंतु अब इंस्टा-कैब से जाने पर सिर्फ एक तरफ का किराया ही देना होगा। अब आप सिर्फ उतना ही किराया दीजिये जितना किलोमीटर आपने सफर किया है।
विज्ञापन
यह उपक्रम वेक्टो टेक्नोलॉजी प्राइवेट लिमिटेड का हिस्सा है जो टैक्सी इंडस्ट्री में उतरी और जिसकी शुरुआत अगस्त 2014 में की गयी। शुरुआत के पहले 4 महीने में ही कंपनी ने 1 मिलियन ग्रॉस मर्चंडीसे वैल्यू तक बिजनस को पहुचा दिया था। तदुपरांत कंपनी ने पाया की अंतर-शहरी टैक्सी में किसी ने अभी तक काम नहीं किया है और यह पुरे टैक्सी बिज़नस का बहुत बड़ा हिस्सा है।
विज्ञापन
वर्तमान में इंस्टा-कैब के पास 2500 कारों का समूह है और यह उत्तरी भारत के 30 रुट को कवर कर रहे है जिनमें दिल्ली राजधानी क्षेत्र, आगरा, राजस्थान और पंजाब शामिल हैं।
विज्ञापन
अभी यह सुविधा तीन वर्गों में है छोटी कार(हैच बैक), सैलून कार(सेडान) और बड़ी कार(मल्टी यूटीलिटी कार)। जनवरी से जुलाई तक इंस्टा-कैब ने 1000 से अधिक आउट-स्टेशन ट्रिप का लक्ष्य पूरा किया है जिसका औसत किराया 4000 रुपये था। इन 7 महीनो में कंपनी की ग्रॉस मर्चंडीसे वैल्यू को लगभग 6 मिलियन तक पहुचा दिया है।
इंस्टा-कैब एक प्रौद्योगिकी मंच है जो विभिन्न शहरों में मोजूद टैक्सी मलिको के साथ मिलकर काम करती है। यह बिज़नस मूल भूत से एक शहर से दुसरे शहर जाने वालो को सिर्फ एक तरफ के किराये पर सर्विस उप्लब्ध कराती है और टैक्सी मालिको से कमिशन प्राप्त करती है। इंस्टा-कैब सत्यपित ड्राईवर और सत्यपित कैब ही स्वीकार करती है। जिससे ग्राहकों को अच्छी सुविधा एवम् सुरक्षा मुहैया करा सके।
इंस्टा-कैब के बारे में
इंस्टा-कैब आई आई टी, खड़गपुर के छात्रो के द्वारा शुरू किया गया है जिसका उद्देश्य एक शहर से दुसरे शहर यात्रा करने वाले यात्रियों को सस्ता और सुलभ सुविधा प्रदान करना है। और वे जबरदस्त गति से बढ़ रहे हैं।