चर्चा में-अमिताभ की पगड़ी और रजत का गुस्सा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
*रजत टोकस आजकल छोटे पर्दे पर एंग्रीयंग मैन के तौर पर उभर रहे हैं। जोधा-अकबर में अकबर बने रजत को एपीसोड में हर रोज ही गुस्सा करते दिखाया जा रहा है। जोधा से उनकी रोज लड़ाई हो रही है। रजत की इस इमेज ने उनको छोटे पर्दे के एंग्री यंगमैन का दर्जा दिला दिया है।
*केबीसी के सेट पर जयपुर से आई एक कंटस्टेंट ने तोहफे स्वरूप बिग बी को पगड़ी भेंट की। इस लड़की ने इतने प्यार से अमिताभ को पगड़ी दी जिसे लेने के फौरन बाद अमित जी ने इसको पहन कर भी दिखा दिया।
*सोनी के सीरियल अदालत में मरे दिखाए गए रोमित राज एक बार फिर इस सीरियल में वापस लौट रहे हैं। जासूसी पर आधारित इस शो के मुख्य किरदार रोमित रॉय के असिस्टेंट के तौर पर रोमित को काफी सराहा गया था। एक ट्विस्ट के तौर पर शो में इनकी मौत दिखाई गई थी जिसका आरोप रोमित पर था।