{"_id":"4db1aa9c7fcf05f457037bf28f5cf172","slug":"imran-khan-kangana-ranaut-starrer-katti-batti-box-office-collection-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आप भी जानिए, कट्टी-बट्टी ने पहले दिन कितना कमाया","category":{"title":"Entertainment Archives","title_hn":"एंटरटेनमेंट आर्काइव","slug":"entertainment-archives"}}
आप भी जानिए, कट्टी-बट्टी ने पहले दिन कितना कमाया
टीम डिजिटल/अमर उजाला,नई दिल्ली
Updated Sat, 19 Sep 2015 08:28 PM IST
विज्ञापन
कल रिलीज हुई कंगना रनौत और इमरान खान की फिल्म कट्टी बट्टी का पहला दिन बॉक्स ऑफिस पर मिला-जुला रहा है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास नहीं लेकिन औसत कमाई की है। कट्टी बट्टी का पहले दिन का कलेक्शन 5.28 करोड़ रहा। जो कि कंगना के फिल्म में होने के नाते उम्मीदो से कम है।
विज्ञापन
कंगना की इसी साल रिलीज तनु वेड्स मनु रिटर्न्स साल की ब्लॉकबस्टर फिल्मों में से एक रही जिसके मुकाबले में कट्टी-बट्टी पहले दिन ही काफी पिछड़ती नजर आ रही है। फिल्म को समीक्षकों ने बी कोई खास भाव नहीं दिया है। ज्यादातर रिव्यू फिल्म को कमजोर बता रहे हैं। इमरान खान को भी एक बार फिर झटका लगा है।
विज्ञापन
इमरान खान लंबे समय से एक अदद कामयाब फिल्म की तलाश में हैं। जो इस फिल्म से भी पूरी होती नहीं दिख रही है। हालांकि फिल्मी पंडितों को छुट्टी के दिन यानि शनिवार, इतवार फिल्म से बॉक्स ऑफिस पर सुधरे प्रदर्शन की उम्मीद है। फिल्म की कमाई पर ट्रेड एनेलिस्ट तरण आदर्श का ट्वीट
विज्ञापन
#KattiBatti biz picked up during evening/night shows. Fri ₹ 5.28 cr. India biz.
— taran adarsh (@taran_adarsh) September 19, 2015