फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Entertainment Archives ›   i was teddy bear for people said adnan sami

लोगों के लिए मैं एक प्यारा टेडी बियर था: अदनान सामी

Wed, 06 Mar 2013 02:47 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Wed, 06 Mar 2013 02:47 PM IST
विज्ञापन
i was teddy bear for people said adnan sami

हाल ही में सिंगर अदनान सामी की नई एलबम 'प्रेस प्ले' रिलीज हुई है। इससे पहले भी अपने लुक और वजन कम करने को लेकर अदनान सामी काफी चर्चा में रह चुके हैं। अदनान ने अपनी एलबम और लाइफ से जुड़ी कुछ बातों को शेयर किया। आइए जानें अदनान सामी की कहानी उन्हीं की जुबानी।

विज्ञापन


'प्रेस प्ले' के बारे में कुछ बताइए?
मेरी नई एलबम 'प्रेस प्ले' में मैं एक अलग अवतार में आ रहा हूं क्योंकि पिछले सालों में मुझमें बहुत बदलाव आए है इसलिए प्रेज़ेंटेशन अलग होगी लेकिन जहां पर संगीत की बात है, तो संगीत में पहले दिन से मेरा जुनून है और अब भी वहीं जुनून कायम है। मेरे प्रशंसकों ने मुझे मेरे संगीत के लिए प्यार किया।
विज्ञापन


क्या 'प्रेस प्ले' रोमांटिक एलबम है?
'प्रेस प्ले' एलबम में आठ गाने है। पहली बार मैंने सूफी गाना गाया है। पहली बार ही मैंने मज़ेदार पंजाबी गाना गाया है। हां, इसमें कुछ रोमांटिक और मज़ेदार गाने भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आपने अपनी एलबम का नाम 'प्रेस प्ले' क्यों रखा?
मैंने पहले सोचा था कि मैं अपने सूफी गाने 'अली अली' पर अपनी एलबम का नाम 'अली अली' रखूं लेकिन फिर लोग सोचते कि यह सूफी एलबम है। फिर मैंने सोचा कि श्रोता सीडी को सीडी प्लेअर में डालें और प्ले का बटन दबाएं तो उन्हें खुद ही पता चल जायेगा कि इसमें किस प्रकार के गाने है इसलिए मैंने इसका नाम 'प्रेस प्ले' रख दिया।

इस एलबम में कोई गाना किसी को डेडीकेट भी किया है?
स्वतंत्र एलबमों में मेरे गाने मेरी असल जिंदगी पर ही आधारित होते है। 'प्रेस प्ले' में एक गाना है जो मैंने अपनी पत्नी रोया के नाम पर बनाया है।

आपकी एलबम में क्या कुछ नया एक्सपेरिमेंट भी है?
हां, बिल्कुल। इस एलबम में मैंने पहली बार ना सिर्फ अपने कॅरियर बल्कि संगीत के इतिहास में पहली बार मैंने संगीत के साथ अज़ान का इस्तेमाल किया है। मुझे यह एक्सपेरिमेंट बहुत पसंद आया क्योंकि यह मेरी पूजा दिखाने का एक अलग नजरिया था। मैंने इसे 'अली अली' में डाला है इसलिए यह काफी अलग एलबम है।

वजन कम करने के बाद क्या लोगों को आपका नया लुक पसंद आ रहा है?
लोगों को मैं हमेशा मज़ेदार, रॉली पॉली और एक प्यारा टेडी बियर लगता था, लेकिन अब सब कुछ बदल गया है। लोगों ने मुझे मेरे नए लुक के लिए पसंद किया और ऐसे भी लोग है जो कहते है कि उन्हें पुराने कद्दू चेहरे वाला अदनान पसंद था।

आपने सिंगर बनने की क्यों सोची?
जब मैं बैरिस्टर बना, उससे काफी पहले से मुझे पता था कि मुझे गायक बनना है। मैं पांच साल की उम्र से पियानो बजा रहा हूं। मेरे पिता ने मुझे यह करने के लिए बहुत प्रेरणा दी हालांकि मेरे परिवार का संगीत से कोई नाता नहीं था।

आपके कॅरियर का कोई खास पल, जिसे शेयर करना चाहेंगे?
मुझे याद है कि मेरा साउथ अफ्रीका के केप टाउन में कॉन्सर्ट था और मेरे पिता जी मेर साथ थे और हम दोनों केप टाउन में घूम रहे थे, अचानक रेडियो शुरू हुआ और मेरा गाना बजा। मैं वह दृश्य कभी नहीं भूल सकता। उनकी आंखों में आंसू थे और वह भावुक हो गए थे और उन्होंने कहा था कि बेटा पूरी दुनिया में से साउथ अफ्रीका में मैं तुम्हारा गाना रेडियो पर सुन रहा हूं। देखो तुम कितने भाग्यशाली हो और भगवान ने तुम्हें अपना आशीर्वाद दिया है। वह दिन मेरी जिंदगी का सबसे खुशनुमा दिन था।


सुना है, आप एक्टिंग करने की सोच रहे हैं?
जी हां, मैं एक फिल्म में एक्टिंग कर रहा हूं। आपको इसके बारे में जल्द पता लगेगा। मेरा यह किरदार एक शरारती इंसान का है और मैं इसमें संगीतकार की भूमिका नहीं निभा रहा हूं। यह बहुत कमाल की स्क्रिप्ट है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed