फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Entertainment Archives ›   i never help kamal hassan for film say shruti hassan

कमल हसन के बूते फिल्म नहीं चाहिएः श्रुति हसन

Sun, 26 May 2013 04:26 PM IST
हरि मुदुल/मुंबई ब्यूरो
हरि मुदुल/मुंबई ब्यूरो Updated Sun, 26 May 2013 04:26 PM IST
विज्ञापन
i never help kamal hassan for film say shruti hassan

भले ही श्रुति हासन की एंट्री बॉलीवुड में दो साल पहले हो चुकी हो, लेकिन वे अपनी आगामी फिल्म 'रमैया वस्तावैया' को ही सही लांचिंग मान रही हैं।

विज्ञापन


सारिका और कमल हासन जैसे नामी माता पिता की बेटी श्रुति अपने बूते हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में जगह बनाना चाहती हैं। अपने फिल्मी कैरियर पर श्रुति हसन ने अमर उजाला के साथ बात की,
विज्ञापन


'रमैया वस्तावैया' से पहले आपकी दो हिंदी फिल्में आ चुकी हैं, लेकिन फिर भी पुख्ता पहचान बन नहीं पाई । ऐसा क्यों?

मेरी दोनों ही फिल्मों 'लक' और 'दिल तो बच्चा है जी' में मेरा काम ज्यादा नहीं था, इसलिए लोगों की नजर मुझ पर नहीं गई। दरअसल मैंने बॉलीवुड की फिल्मों में काम करने के लिए कभी किसी की मदद नहीं ली। मेरे माता पिता को पूरी इंडस्ट्री जानती है, लेकिन मेरी जिद है कि मैं अपनी ही कोशिश से जगह बनाऊंगी। मुझे लगता है कि 'रमैया वस्तावैया' से मेरी पहचान बन जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


आप साउथ की फिल्मों में जम चुकी हैं, फिर आपको बॉलीवुड की फिल्मों में काम करने की इच्छा क्यों हुई?

साउथ में बहुत अच्छी फिल्में बनती हैं, लेकिन रीजनल होने के कारण उनकी एक सीमा है। उनके दर्शक हिंदी की तुलना में काफी कम हैं। आज हिंदी फिल्में पूरी दुनिया मेंदेखी जाती हैं। यहां ज्यादा एक्सपोजर है। वैसे भी मेरे माता पिता बहुत सी हिंदी फिल्में की हैं और उन्हें दर्शक बहुत अच्छी तरह जानते हैं, सो कह सकते हैं कि मैंने अपने बड़ों के पदचिह्नों पर चलने की कोशिश की है।


बॉलीवुड की फिल्मों के लिए आपने क्या कुछ खास तैयारी की है?

साउथ और बॉलीवुड की फिल्में कमोवेश एक जैसी ही होती हैं। कलाकार को सही भाषा आनी चाहिए। डांस आना चाहिए। बॉडी भी मेंटेन रखनी चाहिए। तो इन सभी बातों का मैंने पूरा खयाल रखा है। मेरी इच्छा है कि मैं बॉलीवुड और साउथ में एक अच्छी अभिनेत्री के तौर पर जानी जाऊं।

इधर बॉलीवुड में नई हीरोइनें बड़ी संख्या में आ चुकी हैं। इन सबके बीच अपने लिए खास जगह बनाना आसान नहीं है?

बॉलीवुड बहुत बड़ा है। यहां सबके लिए जगह है। वैसे भी मैं हिंदी फिल्मों के साथ साउथ की फिल्में भी लगातार करने की सोचती हूं।

मुंबई से चैन्नई और चैन्नई से हैदराबाद। आप कई भाषाओं की फिल्मों में अभिनय को कैसे मैनेज कर पाएंगी?

मेहनत तो करनी ही पड़ेगी। मेरी उम्र ही क्या है मात्र सत्ताइस साल। अभी मुझ में काफी ऊर्जा और आत्मविश्वास है।

आप क्लासिकल सिंगर भी हैं। क्या बॉलीवुड की फिल्मों के लिए गाना चाहेंगी?

क्यों नहीं। मेरे लिए गायन एक्टिंग से कम नहीं है।

प्रभुदेवा से आपकी काफी जमती होगी, क्योंकि वे भी मल्टी टेलेंटेड हैं?

हां, 'रमैया वस्तावैया' में उनके साथ काम करने के बहुत अच्छे अनुभव रहे। मैंने उनसे काफी सीखा। वे बेहतरीन एक्टर, डांसर और निर्देशक हैं।

आपकी एक और बॉलीवुड फिल्म 'डी डे' की बड़ी चर्चा है, जिसमें आप एक पाकिस्तानी सेक्स वर्कर की भूमिका में हैं?
 
हां, यह फिल्म मेरे लिए स्पेशल है। इसमें एक रॉ एजेंट से मुझे प्यार हो जाता है। मेरे अपोजिट अर्जुन रामपाल हैं। इसमें नसीर साहब, ऋषि कपूर, इरफान खान और हुमा कुरैशी जैसे कलाकारों के साथ मैं हूं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed