फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Entertainment Archives ›   i have no girl friend says varun dhawan

'मेरी जिंदगी में लड़कियां हैं लड़की नहीं'

Wed, 09 Jul 2014 12:06 PM IST
Updated Wed, 09 Jul 2014 12:06 PM IST
विज्ञापन
i have no girl friend says varun dhawan

वरुण वरुण धवन इस बात से इंकार करते हैं कि वह किसी के साथ डेटिंग कर रहे हैं। उनका कहना है कि हालाँकि उनके चाहने वालों में महिला प्रशंसकों की संख्या काफी अधिक है, लेकिन वह फिलहाल अकेले हैं।

विज्ञापन


वरुण ने बताया, "मैं एकदम अकेला हूं और मेरी कोई प्रेमिका नहीं है। मैं फिलहाल किसी से डेटिंग नहीं कर रहा हूं। इस वक्त डेट करने का बिल्कुल वक्त नहीं है।"

विज्ञापन

नताशा के साथ भी कोई रिश्ता नहीं

i have no girl friend says varun dhawan

​वह किसी से प्यार करने की बात से इंकार कर रहे हैं, लेकिन ऐसी अफवाह है कि वह नताशा नामक एक लड़की को डेट कर रहे हैं। इस बारे में पूछे जाने पर वरुण ने कहा, "जाहिर तौर पर लोगों ने यह खबर गढ़ी है। बहुत-सी लड़कियां मेरी दोस्त हैं..लेकिन जहां तक किसी रोमांटिक रिश्ते का संबंध है तो फिलहाल मैं वास्तव में ऐसे किसी रिश्ते में नहीं हूं।"​

​यह पूछे जाने पर कि उनके फिल्मकार पिता डेविड धवन उनकी प्रेमिकाओं पर क्या प्रतिक्रिया देते हैं? ​ वरुण ने कहा, "वह कोई प्रतिक्रिया नहीं देते।"

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed