फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Entertainment Archives ›   I don't mind bold scenes if the script demands says neil nitin

स्क्रिप्ट की डिमांड पर बोल्ड सीन्स होना गलत नहीं: नील नितिन

Tue, 05 Feb 2013 06:37 PM IST
अनुराधा गोयल
अनुराधा गोयल Updated Tue, 05 Feb 2013 06:37 PM IST
विज्ञापन
I don't mind bold scenes if the script demands says neil nitin

हाल ही में नील नितीन मुकेश की फिल्म 'डेविड' रिलीज हुई है। नील को विश्वास नहीं था कि उन्हें इस फिल्म से इतना अच्छा रिस्पॉन्स मिलेगा। नील की दो और फिल्में '3 जी' और 'शॉर्टकट रोमियो' रिलीज होने जा रही है, जिनको लेकर नील ने अमर उजाला से विशेष बातचीत की। अपनी आने वाली फिल्मों में नील क्या कुछ खास करने जा रहे हैं आइए जानें खुद नील की जुबानी।

विज्ञापन


हाल में आपकी फिल्म ‘डेविड‘ रिलीज हुई आपको कैसा रिस्पॉन्स मिल रहा है?
रिस्पॉन्स बहुत अच्छा रहा। अगर मैं कहूं कि ‘जॉनी गद्दार‘ में जैसा रिस्पॉन्स मिला था वैसा ही रिस्पॉन्स मुझे इस फिल्म से मिल रहा है। वाकई बहुत बढ़िया रिस्पॉन्स है।
विज्ञापन


तो क्या आपने ये उम्मीद की थी कि इस तरह का रिस्पॉन्स आपको मिलेगा?
उम्मीद तो हर कोई हर फिल्म के साथ ही करता है। ऐसा भी नहीं है कि दूसरी फिल्मों से अच्छा रिस्पॉन्स नहीं मिला है। सौभाग्य से आज तक जितनी भी फिल्में मिली है उसमें मेरे काम को सराहा गया है। लेकिन सच कहूं तो ‘डेविड‘ फिल्म के साथ मुझे ये उम्मीद नहीं थी क्योंकि थोड़ा डर था कि लोग कैसे इसे लेंगे। फिल्म में तीन कहानियां है, तीन कैरेक्टर्स हैं, जाने माने फिल्ममेकर हैं। तो कहीं लोग नोटिस करेंगे या नहीं करेंगे, ये डर मन में था। लेकिन फिल्म के लिए मेहनत की है मैंने, दिल से काम किया है, तो इसीलिए लोग इसे सराह भी रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


डेविड‘ के कलेक्शन की बात की जाए तो ये फिल्म उतना कलेक्शन नहीं कर पाई, क्या ‘विश्वरूपम‘ इस दिन रिलीज हुई, ये तो बहुत बड़ा कारण नहीं था?
हां, ‘विश्वरूपम‘ का इफेक्ट तो पड़ ही है, लेकिन बॉक्स ऑफिस की बात की जाए तो मैं इसपर ज्यादा बोलने लायक नहीं हूं क्योंकि ये तो प्रोड्यूसर ही बता पाएंगे ऐसा क्यों हुआ। लेकिन ‘विश्वरूपम‘ के साथ जो एक कंट्रोवर्सी जुड़ी हुई थी, खासतौर पर लोगों में एक जिज्ञासा थी। मेरा मानना है कि ‘विश्वरूपम‘ बहुत अच्छी फिल्म होगी तभी लोगों को शायद ज्यादा पसंद आ रही है। मैं बस यही कह सकता हूं कि जो फिल्म चलती है वो चलती, इसके अलावा मैं क्या करूं।

क्या आपको लगता है फिल्में रिलीज होने से कुछ समय पहले जो कंट्रोवर्सिज फिल्म को लेकर होने लगती है, उससे फिल्मों को बहुत लाभ मिलता है?
हां, दर्शकों में एक अवेयरनेस तो हो ही जाती है कि ये फिल्म है, क्या है इसमें, ये कंट्रोवर्शिल है तो चले देखते हैं कि इसमें है क्या। इससे फिल्म का एक अनवाहा प्रचार तो हो ही जाता है।

डेविड‘ में मोनिका के साथ आपके ऑनस्क्रीन किसिंग सीन्स हैं तो क्या आपको उन्हें किस करने में कोई दिक्कत हुई?
बिल्कुल नहीं, क्योंकि फिल्म में हार्डकोर किसिंग सीन तो है नहीं। बहुत ही खूबसूरत तरीके से उन्हें फिल्माया गया है। बल्कि वो बहुत ही अच्छे मोमेंट्स है। जब भी मैं उन्हें देखता हूं तो मेरी आंख में आंसू आ जाते हैं।

आमतौर पर हर किसी फिल्म में इंटीमेट सीन्स और किसिंग सीन्स होने लगे हैं जो कि चर्चा में भी खूब रहते हैं तो क्या इससे भी फिल्म को फायदा मिलता है?
हां, अगर स्क्रिप्ट की डिमांड है तो ठीक है लेकिन ऐसा नहीं है कि बिना किस के या इंटीमेट सीन्स के फिल्म नहीं बन सकती। राजश्री फिल्मों में हम किसिंग सीन्स नहीं देखते लेकिन फिर भी ये फिल्म सफल रही। हां, आज के समय में कुछ ऐसे एक्टर भी हैं जिन्होंने शायद ही परदे पर किस किया हो, मुझे नहीं लगता कि सलमान खान ने आज तक ऑन स्क्रीन किस किया है। लेकिन आज भी जनता सलमान खान की सबसे बड़ी फैन है।

कहने का मतलब है कि, ऑन स्क्रीन किस करना इतना इंपोर्टेंट नहीं है, लेकिन कभी-कभी एक कहानी के ऊपर भी डिपेंड करता है, मोमेंट पर ऐसे सीन होते है। अबर कोई मोमेंट है तो ऐसे सीन होने में कोई दिक्कत नहीं लेकिन जबरन किसिंग सीन डालने का कोई मतलब नहीं।

आपने ‘डेविड‘ में अपने रोल के लिए क्या कुछ खास प्लानिंग की?
कुछ नहीं। झूठ कहूंगा अगर कहूं कि मैंने इस रोल के लिए बहुत तैयारी की। बस दिल से काम किया है और दिमाग को ठीक जगह पर लगाकर काम किया है।

आपकी एक और फिल्म आने वाली है ‘3जी‘, उसके बारे में कुछ बताइए?
ये फिल्म एक साइक्लोजीकल हॉरर है। इस फिल्म में टैक्नॉलोजी एक बहुत ही इंपोर्टेंट हिस्सा है।

इस फिल्म में आप क्या कुछ खास करने वाले हैं?
अगर आप प्रोमोज देखें तो आपके सामने बहुत सारे प्रश्न खड़े हो जाते हैं कि क्या ये एक वैम्पायर है, क्या ये स्पिलिट पर्सनैलिटी है, क्या इसमें एक आत्मा घुस गई है। मैं चाहूंगा कि हमारे दर्शक जाकर ये फिल्म देखें। ये फिल्म बेहद इंटरेस्टिंग बनी है। फिल्म को बनाते समय बहुत ज्यादा मजा आया। मैं चाहता हूं कि दर्शक भी फिल्म देखकर एंटरटेन हो।

सोनल के साथ आपके कई रोमांटिक सीन्स हैं, सोनल के साथ कैसी केमिस्ट्री रही?
सब कुछ अच्छा था। बहुत ही प्रोफेशनल माहौल था। काम अच्छे से हुआ है, फिल्म अच्छे से बनी है। जब इसे शूट करना का प्लान किया गया तो 35-40 दिन का शूट रहा। और निश्चित समय के अंदर ही हमने ये फिल्म कंप्लीट कर ली है।

कुछ समय पहल ही आपके और सोनल के अफेयर की चर्चा रही, आपने इसे अस्वीकार भी किया, तो क्या सच में सोनल के साथ कुछ था?

जो भी मैं फिल्म करता हूं कभी ना कभी, किसी ना किसी के साथ एक लिंक अपन हो ही जाता है। सोनल चैहान मेरी को-स्टार हैं, इनहोंने फिल्म में बहुत अच्छा काम किया है। बहुत मेहनत के साथ काम किया है। रही बात अफेयर की तो अफवाहें तो फैलती रहती हैं, लोगों को ये लिखना-पढ़ना अच्छा लगता है तो लिखें। हम इसमें कुछ कर सकते हैं।

आपने नेगेटिव आर पोजिटिव दोनों ही तरह के रोल किए हैं, आप किस तरह के रोल में ज्यादा कंफर्टेंबल होते हैं?
मुझे दोनों ही तरह के रोल करने पसंद हैं। बस कहानी में दम होना चाहिए। कहानी में दम होगा तो मैं अपना दम दिखा सकता हूं।

आपका जो रीयल लाइफ में लुक है उसका आपको फिल्मों में कोई बेनिफिट मिलता है?
नहीं ऐसा तो कुछ लाभ नहीं मिलता, वो कुदरती ही है जो भी है। मैं दिल और दिमाग से हिंदुस्तानी हूं और मेरी एक्टिंग भी हिंदुस्तानी है। मैं चाहूंगा कि मैं ज्यादात्तर फिल्में यहीं करूं।

अकसर देखा गया है कि आपकी फिल्मों में आपका डिफरेंट लुक दिखाई पड़ता है, आप अपने लुक में बदलाव के लिए क्या खास तैयारी करते हैं?
ये तो स्क्रिप्ट पर डिपेंड करता है, कि कौन सा लुक चाहिए। ‘डेविड‘ में लंदन में पढ़े-लिखे गैंग्स्टर का लुक है तो उसमें एक मॉडर्न रेट्रो फील देना पड़ा। अब ‘3जी‘ एक साइकोलॉजिकल हॉरर है तो उसके लुक पर काफी काम करना पड़ा। हर फिल्म में कैरेक्टर की एक डिमांड होती है चाहे वो बाल हो, मूंछ हो, बॉडी लैग्वेंज हो तो उसी तरह से सब चेंज करना पड़ता है।

इंडस्ट्री में आप किससे इंस्पायर्ड हैं?
सिर्फ एक हैं और वो हैं मिस्टर अमिताभ बच्चन। उनकी फिल्में देखते-देखते मैं बड़ा हुआ हूं। इसके अलावा राजकपूर जी की, ऋषि कपूर जी की, ये एक्टर्स मुझे बेहद पसंद हैं।


आपकी एक और फिल्म है ‘शॉर्टकट रोमियो’ इस फिल्म के बारे में कुछ बताइए?
ये एक एक्शन थ्रिलर फिल्म है। इस फिल्म में सूफी गणेशन निर्देशक है। मेरी को-स्टार हैं पूजा गुप्ता और अमिषा पटेल। अमिषा का फिल्म में नेगेटिव रोल है। फिल्म में एक लड़के की कहानी है जो गोवा से मुंबई शहर आता है और बहुत जल्द बहुत कुछ कमाना चाहता है लेकिन उसके साथ क्या होता है ये आप फिल्म में देखेंगे तो आपको मजा आएगा।

आखिरी सवाल, आप अभी तक सिंगल है या आप वैलेंनटाइन डे पर किसी को डेट कर रहे हैं?
मेरा अफेयर फिल्मों के साथ है, फिलहाल मैं सिंगल हूं और अभी ऐसा ही रहना चाहता हूं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed