फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Entertainment Archives ›   I didn't know i was working in murder 3 said randeep hooda

इंटीमेट सीन से पहले नर्वस होता हूँ: रणदीप हुड्डा

Sat, 16 Feb 2013 02:27 PM IST
अनुराधा गोयल
अनुराधा गोयल Updated Sat, 16 Feb 2013 02:27 PM IST
विज्ञापन
I didn't know i was working in murder 3 said randeep hooda

'जिस्म 2' से अपनी एक अलग छवि बनाने वाले रणदीप हुड्डा की इस सप्ताह 'मर्डर 3' रिलीज हुई है। रणदीप हुड्डा ने अपनी लाइफ में बहुत से उतार-चढ़ाव देखें लेकिन आज रणदीप हुड्डा एक पॉपुलर एक्टर हैं। रणदीप हुड्डा ने अपनी फिल्म 'मर्डर 3' को लेकर अमर उजाला से विशेष बातचीत की। आइए जानें, रणदीप हुड्डा के अनुभवों को खुद उनकी जुबानी।

विज्ञापन


'मर्डर 3' पहली सिरीज से कितनी अलग होगी, इस बार क्या कुछ खास रहेगा?
मर्डर की सिरीज अब तक अच्छी कहानी और संगीत पर बेस्ड थी, ये दोनों चीजें 'मर्डर 3' में तो है ही, इसके साथ ही इस फिल्म में एक सेंसुएश्यनेस, इरोटिकनेस और थ्रिलर ये सब भी आपको देखने को मिलेगा।
विज्ञापन


'मर्डर 3' मॉडर्न लिव इन रिलेशनशिप की कहानी है। सोशल मीडिया का बहुत ज्यादा लोगों की लाइफ में इन्वॉल्व होना, रिश्तों को लेकर डाउट करना ये सब भी फिल्म में दिखेगा। दरअसल, पूरी फिल्म मॉडर्न रिलेशंस पर बेस्ड है जिसे क्राइम थ्रीलर फॉरमेट पर बनाया गया है। एक औरत का इमोशनल कांफ्लिक्ट भी इसमें बहुत अच्छे से दिखाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


'मर्डर' में इमरान हाशमी का पॉजिटिव और नेगेटिव दोनों तरह के रोल रह चुके हैं तो 'मर्डर 3' में आपका रोल क्या रहेगा?
मेरा रोल ग्रे शेड रहेगा। उसमें आपको नेगेटिव और पॉजिटिव दोनों शेड्स दिखाई देंगी। मैं एक ऐसे व्यक्ति की भूमिका में हूं जो तेज रफ्तार से चलने वाली दुनिया में सक्सेसफुल अपकमिंग व्यक्ति है। वो आज की सोच के साथ चलता है फिर वो अच्छी है या बुरी है ये तो आप फिल्म देखने के बाद ही बताएंगे।

क्या आपको लगता है आप इमरान हाशमी को रिप्लेस करने में कामयाब हुए हैं?
मैंने जब ये पिक्चर साइन की थी तब इसका नाम कुछ और था, मुझे नहीं मालूम था कि ये 'मर्डर' का सीक्वल है। मैंने सिर्फ स्क्रिप्ट पढ़कर हां कर दी थी। लेकिन जब फिल्म को 'मर्डर 3' का नाम दिया गया, तब मैंने उन्हें ये बात कही थी कि आप इमरान हाशमी को लीजिए इसमें, तब उनका कहना था कि वो थोड़ा चेंज चाहते हैं। हम नए ऑडिएंस को फिल्म के साथ जोड़ना चाहते हैं। रही बात इमरान हाशमी से तुलना करने की तो, मेरी फिल्मोग्राफी, मेरी एक्टिंग की अप्रोच, मैं खुद बतौर इंसान, इमरान से बहुत अलग हूं। ऐसे में इमरान से मेरी तुलना बिल्कुल गलत होगा।

आपको 'मर्डर 3' के लिए कहीं दबाव बहुत ज्यादा महसूस हो रहा है कि ऑडिएंस की आपसे 'जिस्म 2' के बाद एक्सपेक्टेशंस बढ़ गई हैं?
नहीं, ऐसा तो कोई दवाब नहीं है। मैं आपको एक बात और बताना चाहूंगा मैं इमरान के साथ 'वंस अपॉन ए टाइम इन मुंबई' और 'जन्नत 2' दो पिक्चर्स कर चुका हूं। हमारा काम करने का अलग रिश्ता है। हमारे बीच में भी कोई प्रॉब्लम नहीं है। कुछ नया तो दर्शकों को पिक्चर में मिलेगा ही। जहां तक प्रेशर की बात है, तो वो निर्माताओं पर ज्यादा है क्योंकि उन्होंने फिल्म का नाम 'मर्डर 3' रख दिया है। मैं बतौर एक्टर अपना काम कर चुका हूं।

फिल्म में 2 हीरोइनें आपके साथ हैं, आपने इन दोनों के साथ इंटीमेट सीन्स भी किए, तो क्या ये दोनों आपके साथ इंटीमेट सीन्स करने में कंफर्टेबल थी?
दोनों बहुत ही अच्छी एक्ट्रेस हैं, दोनों ही बहुत खूबसूरत हैं। दोनों ने अच्छा काम किया है, दोनों के साथ मेरी खूब पटती है। मैं तो फिल्म में दोनों खूबसूरत हसीनाओं के साथ सैंडविच बन गया था। हालांकि ऑनस्क्रीन, ये सब करना बहुत मुश्किल था, लेकिन काम है तो करना तो होगा ही।

तो क्या ऑनस्क्रीन इंटीमेट सीन्स करते हुए आप नर्वस होते हैं?
अगर मोमेंट नर्वसनेस का है तो नर्वस होते हैं। लेकिन नर्वसनेस शॉट से पहले कई बार ज्यादा रहती है। लेकिन जब आप कोशिश करने लगते हैं कि आप सबसे अच्छा शॉट दें तो फिर सारी नर्वसनेस दूर हो जाती है।

आप अपनी फिल्मों में अलग-अलग किरदारों में दिखाई पड़े, लेकिन क्या आपको लगता है कि अब दर्शकों की आपको लेकर प्रतिक्रियाएं बदल गई हैं?
मेरे काम को जो सराहना मिल रही है, उसका मैं बहुत शुक्रगुजार हूं। मुझे बहुत लोग प्रोत्साहित करने लगे हैं। ऑडिएंस के साथ ही इंडस्ट्री वाले लोग भी मुझे प्रोत्साहित करते हैं, मैं सबको शुक्रिया कहना चाहता हूं।

मैं ऊपरवाले का शुक्रगुजार हूं कि मुझे इतना अच्छा मुकाम मिला। बीच में मेरा टाइम काफी खराब रहा। लेकिन ये जो मुझे दूसरा मौका मिला है, इसमें मैंने वर्सेटाइल रोल करने की सोची हैं। मैं सोचता हूं कि अगर मैं 5 मिनट के लिए भी स्क्रीन पर आउं तो कुछ ना कुछ करके जाउं। जिसे लोग सराह भी रहे हैं।

आपको लगता है 2012-13 आपके लिए बहुत लकी रहा?
जी बिल्कुल, मेरे सारे कैरेक्टर्स को सराहना मिल रह रही है। ये बहुत बड़ी चीज है एक एक्टर के लिए जिसे इंडस्ट्री में नकार दिया गया फिर उसके किरदारों को सराहा गया।

'मर्डर 3' के कुछ खास पल आपको याद आते हैं?
इस फिल्म में मेरा रोल काफी डिफिकल्ट था, म़ुझे स्क्रीन प्ले की तरफ से एक्टिंग करनी थी ना कि कैरेक्टर की तरह। ये फिल्म थ्रीलर है तो इसका बहुत बड़ा हिस्सा मिस्ट्री बेस्ड है जो कि मेरे कैरेक्टर में है। मेरे लिए ये चीज पूरी फिल्म में काफी मुश्किल रही जब मुझे कैरेक्टर में डूबने के बजाय स्क्रीन प्ले को फॉलो करते हुए एक्टिंग करनी थी।


'मानसून वेडिंग' से लेकर 'मर्डर 3' तक का आपका सफर कैसा रहा?
पीछे मुड़कर देखूं तो सब अच्छा ही था। बीच में खुद से जूझने का लंबा फेज भी आया। कई बार ऐसे मोड़ भी आए जब कुछ और काम करने की सोची, लेकिन प्रॉब्लम ये थी कि कुछ और काम आता ही नहीं था। तो बिना निराश हुए मैं लगा रहा। मुझे लगता है अभी तो मैं स्टार्टिंग लाइन तक पहुंचा हूं, अभी तो मेरी जर्नी बहुत लंबी है।

अभी आप इंडस्ट्री में खुद को कहां देखते हैं?
दो चीजें होती है, एक तो ये कि आपको फिल्म के लिए कितना पैसा मिल रहा है, दूसरा ये कि आपको काम में कितना सेटिस्फेक्शन मिलता है। मुझे अपने काम को लेकर बहुत सेटिस्फेक्शन है। तो फिर बाकी चीजें मेरे लिए फिलहाल कोई मायने नहीं रखती।

'जिस्म 2' के बाद आपको लगता है कि महिलाओं के मन में आपकी छवि बदल गई है या फिर फीमेल्स आपकी तरफ ज्यादा अट्रैक्ट होने लगी हैं?
पता नहीं, शायद से सच है। इसके लिए मैं पूजा भट्ट का शुक्रगुजार हूं। उन्होंने मुझे बहुत अच्छा लुक और कैरेक्टर दिया। लेकिन मैं एक कैरेक्टर प्ले कर रहा हूं, मेरे उस कैरेक्टर को लोग पसंद करने लगे हैं। शायद इसीलिए महिलाएं मुझे ज्यादा पसंद करने लगी हैं। लेकिन मैं इस चीज को लेकर बैठ नहीं सकता क्योंकि वो मैंने एक कैरेक्टर किया था, मैं और भी कई तरह के कैरेक्टर प्ले करूंगा। मैं एक ही तरह के कैरेक्टर्स करके उसी फॉर्मूले को नहीं अपना सकता।

आपकी सेक्स अपील क्या है?
मेरी ईमानदारी और शायद कुछ चार्म।

आपकी ऑनस्क्रीन सेक्स अपील का राज क्या है?
मेरे ख्याल से क्योंकि मैं स्क्रीन पर बिलिवेबल लगता हूं, शायद इसीलिए महिलाएं मुझे पसंद करती हैं। बाकी जैसा मैं दिखता हूं, उसमें तो मेरा कोई खास हाथ नहीं है।

क्या आप अपने लुक को सेक्सी बनाने के लिए भी अपने ऊपर काम करते हैं?
'जिस्म 2' के लिए मैंने काफी मेहनत की थी, मैंने अपनी बॉडी फिर से थोड़ी संवारी थी। मैं ये जानता था कि मैं क्या रोल प्ले कर रहा हूं। हालांकि फिल्म में एक्शन नहीं था लेकिन ऐसा लगना चाहिए था कि ये आदमी किसी को भी मार सकता है और इसके दिल में इतना प्यार है। वो सबकुछ प्यार के लिए कर रहा है ये बहुत ही खूबसूरत चीज थी फिल्म में।

'जिस्म 2' से आपको कैसे रिएक्शन मिले थे?
हम देखने गए थे सनी लियोनी को और देखकर आए सिर्फ तुम्हें।

आपकी आने वाली फिल्में कौन-कौन सी हैं?
इस साल मेरी 3-4 फिल्में रिलीज हो रही हैं। 'मर्डर 3', 'शूटर', 'जॉन डे' और 'अंगुली'। इसके अलावा भी कई और फिल्में है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed