{"_id":"045cf68c-80d0-11e2-9052-d4ae52bc57c2","slug":"i-am-not-virgin-said-veena-malik","type":"story","status":"publish","title_hn":"आई एम नॉट अ वर्जिनः वीना मलिक","category":{"title":"Entertainment Archives","title_hn":"एंटरटेनमेंट आर्काइव","slug":"entertainment-archives"}}
आई एम नॉट अ वर्जिनः वीना मलिक
अनुराधा गोयल
Updated Mon, 04 Mar 2013 07:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इन दिनों वीना मलिक किस कंट्रोवर्सी के कारण खूब चर्चा में है। वीना मलिक एक मिनट में अधिक से अधिक किस करके 'गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड' में अपना नाम दर्ज कराना चाहती है। इस कारनामे के कारण वीना सुर्खियों में छाई हुई है।
विज्ञापन
इसके अलावा वीना मलिक अपनी आने वाली हॉलीवुड फिल्म 'द सिटी दैट नेवर स्लिप' और 'डर्टी पिक्चर' को लेकर भी खूब चर्चा में है। कुछ समय पहले वीना मलिक से अमर उजाला की विशेष बातचीत हुई थी जिसमें वीना ने अपनी लाइफ के कई रहस्यों को उजागर किया। आइए जानें वीना मलिक की लाइफ के बारे में खुद वीना की जुबानी।
विज्ञापन
सेलिब्रिटीज का कंट्रोवर्सी में आना, क्या फेमस होने का जरिया है?
एक्ट्रेस चाहे बड़ी हो या छोटी सबकी अपनी पर्सनल लाइफ होती है। क्या करीना का शाहिद के साथ एमएमएस नहीं आया था? क्या कैटरीना ने वलगर मूवी में काम नहीं किया था? क्या बाकी एक्ट्रेसेज जैसे दीपिका पादूकोण किसी को डेट नहीं करती क्या?
विज्ञापन
कहने का अर्थ है कि एक्ट्रेस छोटी हो या बड़ी, हमारी भी पर्सनल लाइफ होती है। हमें भी प्यार होता है। हम भी किसी को डेट करते हैं, हमारा भी ब्रेकअप हो जाता है। मुझे ऐसा लगता है इन सबको कंट्रोवर्सी का नाम देना ठीक नहीं है। सबकी तरह मेरी जिंदगी में भी उतार-चढ़ाव आते हैं लेकिन मैं सेलिब्रिटी हूं इसीलिए मैं लाइमलाइट में आ जाती हूं। ये सबकुछ बहुत सामान्य चीजें हैं।
फिलहाल आपकी लव लाइफ कैसी चल रही है?
अभी तो फिलहाल कुछ नहीं है। अगर मुझे किसी से प्यार हुआ तो मैं जरूर बताउंगी।
अगर आपका स्वंयवर हो जाता तो आपकी लाइफ कैसी होती और नहीं हुआ है तो....?
स्वंयवर होता तो मैं आपको जरूर बताती कि मैंने किन लड़कों को शॉर्ट लिस्ट किया है और मैं फिर अब तक शादी शुदा होती और आप मुझे फिल्मों में नहीं देख पाते। लेकिन स्वंयवर नहीं हुआ है और मैं खुश हूं कि स्वंयवर नहीं हुआ है तो मैं काम में बिजी हूं।
तो क्या फिर आप शादी के बाद फिल्मों में काम नहीं करती?
शादी का फिल्म में काम से कोई ताल्लुक नहीं है। शादी के बाद भी आप अपने कैरियर को साथ लेकर चल सकते हैं। मैंने अभी सोचा भी नहीं है कि शादी के बाद काम करना है या नहीं। मुझे लगता है जब सिचुएशन आएगी, ये तो तब डिसाइड होगा कि क्या करना है।
ऐश्वर्या राय, काजोल, करीना वगैरह सब शादी के बाद भी काम कर रही हैं। लेकिन मुझे लगता है कि शादी सही उम्र में हो जानी चाहिए। 30 साल की होने पर शादी करना पसंद करूंगी। यह सही है कि शादी के बाद प्राथमिकताएं बदल जाती है और पर्सनल लाइफ पहली प्राथमिकता बन जाती है।
टीवी रियैलिटी शोज और फिल्मों में काम करने में कितना अंतर पाती हैं?
टेलीविजन में काम करने का अपना मजा है लेकिन फिल्म एक तरह का नशा है। आप जब स्क्रीन पर अपने आपको देखते हैं तो ये एक बड़ा अचीवमेंट होता है। मुझे हमेशा से ही मॉडलिंग, फिल्म-टीवी और फैशन का क्रेज रहा है और मैं आगे भी इसे जारी रखूंगी। लेकिन इसके साथ ही मैं एक-दो साल में एक रियलिटी शो करने में यकीन रखती हूं।
बिग बॉस में आपका सलमान खान से भी आमना-सामना हुआ। आप सलमान खान के बारे में कुछ कहना चाहेंगी?
वो एक अच्छे इंसान और एक अच्छे अभिनेता है।
आप अभी तक सिंगल हैं?
फिलहाल तो मैं सिंगल ही हूं।
पाकिस्तान की फिल्मों और इंडिया की फिल्मों में काम करने में आपको क्या फर्क दिखाई पड़ता है?
एक्सपोजर और टेक्नीक के मामले में बॉलीवुड इंडस्ट्री काफी स्ट्रांग है। मैं लक्की हूं कि मुझे दोनों ही इंडस्ट्रीज में काम करने का मौका मिला।
तो क्या आप ये बात मानती हैं कि जितना एक्सपोज करना यहां संभव है उतना पाकिस्तान में नहीं?
ऐसा नहीं है लेकिन मुझे लगता है यूं ही कोई एक्सपोज नहीं करता। उसके लिए सब्जेक्ट का होना जरूरी है। जब आपको अपने रोल के लिए एक्सपोज करना हो, अपनी बॉडी शो करनी हो तो ऐसा करना पड़ता है। यदि आप ऐसा नहीं करते तो आप अपने कैरेक्टर के साथ न्याय नहीं कर पाएंगे।
लोगों को ये समझना चाहिए कि हम लोगों को खुश करने के लिए कम कपड़े नहीं पहनती बल्कि हम कैरेक्टर को प्ले करने के लिए ऐसा करते हैं। यदि मैं अपनी पर्सनल लाइफ में बिकनी पहन रही हूं तो ये मेरी जाति जिंदगी है लेकिन जब मैं सेट पर होती हूं तो हम शॉट के दौरान ही कैमरे के सामने आते हैं। अदरवाइज हम अपने आपको कवर करके बैठते हैं। बिकनी हमारे प्रोफेशन की डिमांड है। यदि मुझे शो ऑफ करना होता तो मैं आम लाइफ में भी बिकनी पहनकर ही धूमती।
आप 'डर्टी पिक्चर' की विद्या बालन के सामने अपने आपको कहां पाती हैं?
विद्या जी और मेरे बीच में कोई तुलना है ही नहीं। उनका वर्किंग एक्सपीरिऐंस मुझसे चार गुना ज्यादा है। उनको फिल्म इंडस्ट्री में लंबा अरसा हो गया है। मेरा कैरियर तो अभी शुरू ही हुआ है तो मेरी उनसे तुलना करना ठीक नहीं। लेकिन मैं जो 'डर्टी पिक्चर' कर रही हूं और विद्या जी की 'डर्टी पिक्चर' में लोगों को डिफरेंस अपने आप दिखाई पड़ेगा क्योंकि ये एक अलग कहानी है और अलग स्क्रिप्ट है।
इंडिया आकर क्या आपके कैरियर में कोई उछाल आया है?
पहले सिर्फ पाकिस्तान के लोग ही मुझे जानते थे लेकिन अब इंडिया में आकर एक्सपोजर बढ़ा है। दोनों देशों के लोग जानते हैं कि वीना मलिक कौन है। इससे ज्यादा एचीवमेंट और क्या होगा।
आखिरी सवाल, आर यू अ स्टिल वर्जिन?
(कुछ देर रूककर) मुझे ऐसा लगता है कि 20 साल तक की वर्जिन लड़की आधी तो साइको हो चुकी होती है। लड़के और लड़की के लिए सेक्स बहुत कॉमन थिंग है। मेरे लिए सेक्स बहुत ही नेचुरल थिंग है। मैं भी नॉर्मल इंसान ही हूं। एंड अफकोर्स आई डू।