{"_id":"6905be90-07ca-11e2-a185-d4ae52ba91ad","slug":"i-am-a-split-personality-admits-veena-malik","type":"story","status":"publish","title_hn":"रियलिटी शोज मेरे लिए पॉसिबल नहीं: माही","category":{"title":"Entertainment Archives","title_hn":"एंटरटेनमेंट आर्काइव","slug":"entertainment-archives"}}
रियलिटी शोज मेरे लिए पॉसिबल नहीं: माही
- अनुराधा गोयल
Updated Wed, 26 Sep 2012 05:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
'देव डी', 'नॉट ए लवस्टोरी', 'साहिब, बीवी और गैंगस्टर' जैसी फिल्मों में बोल्ड सीन्स देने वाली माही जल्द ही एक पंजाबी कॉमेडी फिल्म 'कैरी ऑन जट्टा' में नजर आने वाली हैं। माही गिल के लिए सबसे ज्यादा मुश्किल कॉमेडी करना है। पेश है अनुराधा गोयल की माही गिल से बातचीत के कुछ अंशः
विज्ञापन
आने वाली फिल्म के बारे में कुछ बताइए?
'कैरी ऑन जट्टा' एक कॉमेडी फिल्म है। ये फैमिली एंटरटेनर फिल्म है। जो कि पंजाब में शूट हुई है। इस फिल्म की खास बात है कि बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक इस फिल्म को एन्जॉय कर सकते हैं।
विज्ञापन
आप भी फिल्म में कॉमेडी करती दिखेंगी?
मैं फिल्म में कॉमेडी नहीं कर रही लेकिन मेरे आसपास के सभी लोग आपको कॉमेडी करके हंसाएंगे। मैं फिल्म में एक अनाथ लड़की का रोल कर रही हूं जो ऐसे लड़के से शादी करना चाहती है जो अकेला हो, जिसके आगे-पीछे कोई ना हो क्योंकि उसने अपनी सहेलियों से सुना है कि सास-ससुर, ननद-देवर बहुत परेशान करते हैं अपनी बहु को।
विज्ञापन
फिल्म में आपका कोई यादगार मूवमेंट?
मैं हमेशा से ही पंजाब में शूटिंग करने की इच्छुक थी और इस फिल्म में मुझे वो मौका मिला। बहुत सीनियर एक्टर्स के साथ काम करने का मौका मिला। इस कॉमेडी फिल्म में कई बार शूटिंग के दौरान कॉमेडी सीन करते-करते हम लोग खूब हंसने लगते थे। ऐसा एक-दो बार नहीं कई बार हुआ। वैसे मैंने फिल्म की शूटिंग को खूब एन्जॉय किया।
कॉमेडी फिल्मों खूब चलती हैं, ऐसा तो नहीं कि सीरियस सिनेमा कोई देखना ही नहीं चाहता?
ऐसा नहीं है। आजकल तो वैसे भी स्क्रिप्ट बहुत महत्वपूर्ण हो गई है। सीरियस, रोमैटिक, एक्शन और कॉमेडी सभी तरह की फिल्में पसंद की जाती है। हां, ये जरूर है कि फिल्म का जॉनर कोई भी हो, लेकिन फिल्म का अच्छा होना बहुत जरूरी है।
आप किस रोल को सबसे ज्यादा पसंद करती हैं?
मैं हर जॉनर की फिल्में करने की इच्छुक हूं। मैंने पहले कभी कॉमेडी फिल्में नहीं की थी, तो पंजाबी फिल्म 'कैरी ऑन जट्टा' में इसमें काम करने का मौका मिला।
किस तरह के रोल्स में ज्यादा कंर्फटेबल होती हैं?
मुझे ऐसा लगता है कि हमेशा अपने कंफर्ट जॉन से निकलना चाहिए। वैसे भी एक एक्टर को हर तरह के रोल में कंफर्टेबल होना चाहिए। हालांकि कॉमेडी जॉनर मुझे बहुत मुश्किल टास्क लगता है, क्योंकि लोगों को हंसाना बेहद मुश्किल हो गया है।
फिल्मों को तड़का लगाने का जरिया बन गया है बोल्डनेस। आपकी नजर में बोल्डनेस क्या है?
मुझे ऐसा लगता है कि कुछ भी चीज सेंसीबिलिटी से की जाए और समझदारी से उसे हैंडल किया जाए तो वह बुरी नहीं लगती। आज की ऑडियंस बहुत ज्यादा मैच्योर हो चुकी है। रीयल लाइफ से जुड़ी चीजों को लोग अब एक्सेप्ट करने लगे हैं।
‘साहब, बीबी और गैंगस्टर’ में आपका किरदार काफी बोल्ड था, इस बारे में कुछ बताना चाहेंगी?
बोल्ड रोल करना और माधवी जैसा किरदार वाकई काफी चैलेंजिंग था। फ़िल्म के एक दृश्य में मुझे शराबी दिखना था जिसे करने में थोड़ी सी दिक्कतें आई।
पंजाबी और हिंदी फिल्मों की मेकिंग में आप क्या फर्क पाती हैं?
मुझे नहीं लगता कि इनमें कोई खास डिफरेंस होता है। पंजाबी फिल्मों की प्रोडक्शन वैल्यू, निर्देशन, म्यूजिक, एक्टर्स की परफॉर्मेंस, सॉन्ग्स सभी कुछ बॉलीवुड के लेवल का होने लगा है। सिर्फ फर्क है तो लैंग्वेज का।
कोई फेवरेट एक्टर- डायरेक्टर जिसके साथ काम करने की इच्छा हो?
अभय देओल को मैं अपने सबसे करीब मानती हूं। मैंने उनके साथ अपनी पहली फिल्म की है। वो मेरे लिए बहुत स्पेशल हैं। इसके अलावा मैंने जिन भी कलाकारों और इंडस्ट्री के लोगों के साथ काम किया है, मैं दोबारा उनके साथ काम करना चाहूंगी।
फ्लोर पर जाने से पहले कोई खास तैयारी करती हैं?
आपको स्क्रिप्ट के बारे में अच्छे से पता होना चाहिए और डायरेक्टर की आपसे क्या उम्मीदें है, इसका आपको ख्याल रखना चाहिए।
आपको कैसे ऑफर्स आ रहे हैं?
फिलहाल तो मुझे हर तर हके ऑफर्स मिल रहे हैं। 'जंजीर' फिल्म में मैं कैबरे का रोल कर रही हूं, जो कि एक अलग तरह का मजेदार रोल है। मैं खुश हूं कि मेरे आप अच्छे ऑफर्स आ रहे हैं।
आपको 'बिग बॉस' जैसे किसी रियैलिटी शो में आने का मौका मिला तो आप आना चाहेंगी?
मैं बहुत प्राइवेट इंसान हूं। मेरे लिए रियलिटी शोज करना कभी भी संभव नहीं है। मैं अपनी प्राइवेसी किसी के साथ शेयर नहीं कर सकती। मैं अभिनय में ही कंफर्टेबल फील करती हूं।
आप 'दबंग' फिल्म में आ चुकी हैं और 'दबंग 2' में भी आ रही हैं, इस बार क्या खास करने वाली हैं 'दबंग 2' में?
जैसे मैं दबंग के पहले पार्ट में थी वैसा ही सेम रोल इसमें भी है। इस बार मेरी गेस्ट अपीयरेंस रहेगी, क्योंकि अब तो फिल्म में शादी के बाद का ही सीक्वेंस है।
आप अपने वर्कआउट और डायट के बारे में कुछ बताइए?
मैं रोजाना योगा करती हूं और खूब पानी पीती हूं। इसके अलावा मैं जूस और लस्सी भी पीती हूं।