फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Entertainment Archives ›   I adhere to wife Poonam's instructions: Shatrughan Sinha

जब शत्रुघ्न सिन्हा को पत्नी ने दो-दो बार रंगे हाथ पकड़ लिया था

Sat, 11 Jul 2015 11:20 AM IST
Updated Sat, 11 Jul 2015 11:20 AM IST
विज्ञापन
I adhere to wife Poonam's instructions: Shatrughan Sinha

बॉलीवुड अभिनेता और सांसद शत्रुघ्न सिन्हा का कहना है कि उन्हें उनकी पत्नी पूनम ने दो बार रंगे हाथों पकड़ा है.

विज्ञापन


शॉटगन अपनी पत्नी के साथ एक अंग्रेजी पत्रिका के कवर लॉन्च के कार्यक्रम में मौजूद थे.

अपने इस सच को उगलते हुए शत्रुघ्न ने कहा, ''मैं अपने बारे में सच बताता हूँ. मैं दो बार पकड़ा गया हूँ, जिसके चलते मुझे कई पत्र- पत्रिकाओं ने 'कॉकटेल आईज','बैडरूम आईज़', 'लेडी किलर' जैसे उपनाम भी दिए.''

तलाक के बारे में ये सत्रु की राय

I adhere to wife Poonam's instructions: Shatrughan Sinha

वहीं पत्नी से मिली चेतावनी के बारे में भी बताते हुए कहा, ''एक बार मुझे पूनम ने माइल्ड वॉर्निंग दी, जिसके बाद मैं सावधानी बरतने लगा. लेकिन कुछ दिन बाद फिर से मुझे पूनम ने रंगे हाथों पकड़ लिया . इसके बाद उसने बच्चों का हवाला दिया . तब से मैं संभल गया और परिवार के प्रति संजीदा हो गया.''
तलाक़

फ़िल्मी सितारों के आए दिन होने वाले तलाक़ पर आप क्या सलाह देंगे, इसका जवाब देते हुए कहा, '' मैं कौन होता हूँ सलाह देने वाला .ये तो हर व्यक्ति पर निर्भर करता है, लेकिन जहां तक मेरा मानना है कि या तो आप शादी न करो या करो तो उसे निभाओ .शादी का मतलब सिर्फ़ पति- पत्नी नहीं , बल्कि बच्चे, परिवार और दोस्त भी उसमें शामिल होते हैं.ग़लती हो भी गई हो, तो साथ रहकर मुश्क़िल का हल निकालने की कोशिश करनी चहिए.''

विज्ञापन
विज्ञापन

सोनाक्षी सिन्हा की शादी पर क्या कहते हैं पापा

I adhere to wife Poonam's instructions: Shatrughan Sinha

वहीं सोनाक्षी की शादी के बारे में सवाल पर वे बोले, ''सोनाक्षी की शादी के बारे में अभी क्या कह सकते हैं. हम कोशिश करेंगे कि वह खुश रहे. हमें लगता है कि वह हमारी पसंद से शादी करेगी, लेकिन कल किसने देखा है."

उन्होंने कहा,"जब वह फ़िल्मों में आई थी, तो लोग कहते थे कि फ़िल्मों में कैसे आने दिया . लेकिन मेरा तो मानना है कि बेटियां बेटों से हर मामले में बेहतर होती हैं .''

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed