{"_id":"c80822ed3bff98a451ba358269bf8bbb","slug":"husband-wife-joke-hindi-jn-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति बेचारा","category":{"title":"Entertainment Archives","title_hn":"एंटरटेनमेंट आर्काइव","slug":"entertainment-archives"}}
पति बेचारा
Updated Fri, 09 Jan 2015 03:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पति-पत्नी बच्चे के लिए कपडे खरीदने बाजार गए तो कपड़े की दुकान में अपने पति से पूछा, "बच्चे के लिए ये टी शर्ट अच्छी रहेगी न?"
विज्ञापन
पति: हाँ बहुत अच्छी रहेगी।
पत्नी: पर थोड़ी बड़ी नहीं लग रही है?
पति: हाँ थोड़ी बड़ी तो है।
पत्नी: ये हरे रंग वाली ठीक रहेगी?
पति: हाँ हरा बढ़िया रंग होता है।
पत्नी: पर ये हरा रंग ज्यादा डार्क तो नहीं है?
पति: हाँ डार्क तो है।
पत्नी: ये नीले रंग वाली मुझे बढ़िया लग रही है।
पति: हाँ बहुत बढ़िया रंग है।
पत्नी: पर इसमें कालर नहीं है।
पति: बिना कालर की टी शर्ट भी कोई टी शर्ट हुई भला?
पत्नी: ये लाल रंग वाली मस्त लगेगी अपने गुड्डू पर।
पति: हाँ मस्त लगेगा गुड्डू इस मे।
पत्नी: दुकान वाले भैया ये लाल रंग वाली टी शर्ट दे देना इनको बहुत पसंद आई है।
तीन दिन बाद टी शर्ट की धुलाई में सारा लाल रंग निकल गया। पत्नी ने गुस्से में पति से बोली, "एक काम भी ढंग से नहीं आता है आपको.... लाल रंग भी कोई रंग होता है? निकल गया न सारा रंग...दुकान में कह रही थी हरे रंग वाली टी शर्ट ले लो पर आप मेरी सुनो तब न... हर काम में अपनी मन की करते हैं.... देख लिया नतीजा? एक टी शर्ट तो पसंद नहीं कर सकते पता नहीं ऑफिस में क्या साहब गिरी करते होंगे?"