हिट हुई 'घटिया' कही गई 'हमशक्ल'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साजिद खान की फिल्म शुक्रवार को जैसे ही रिलीज हुई सोशल साइट्स में इस फिल्म की खिल्ली उड़ायी जाने लगी। उदार से उदार फिल्म समीक्षकों ने इसे एक से डेढ़ तक ही दिए। कुछ ने प्रयोग के तौर पर इस फिल्म को 0 स्टार भी दिया। लेकिन दर्शकों का फैसला ऐसा नहीं था। फिल्म को पहले दिन 12 करोड़ की ओपनिंग मिली। 12 करोड़ को अच्छी ओपनिंग माना जाता है।
दूसरे दिन 13 करोड़
आमतौर पर शनिवार का कलेक्शन शुक्रवार के कलेक्शन से काफी ज्यादा होता है। लेकिन फिल्म के खराब हो जाने की चर्चा से दूसरे दिन के कलेक्शन पर असर पड़ा। शनिवार को वीकेंड होने के बाद भी फिल्म सिर्फ 13 करोड़ ही कमा पाई। इस तरह से फिल्म अपने शुरुआती दो दिनों में 25 करोड़ कमाने में सफल रही।
रविवार को अच्छी वापसी
रविवार को इस फिल्म ने 15 करोड़ कमाए। इस तरह से शुरुआती तीन दिनों में यह फिल्म 40 करोड़ कमा चुकी है। चूंकि इस फिल्म के मुकाबले कोई दूसरी फिल्म नहीं है इसलिए माना जा रहा है कि यह फिल्म सप्ताह बीतते-बीतते 60 करोड़ तक कमा लेगी।