जिंदगी से जूझते ऋतिक ने की थी बैंग बैंग की शूटिंग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऋतिक को पिछले साल 'बैंग बैंग' की शूटिंग के दौरान ही स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों का सामना करना पड़ा था, जो बाद में उनके दिमाग में खून के थक्के जमने के रूप में सामने आई थी, जिसके लिए सर्जरी कराने की जरूरत पड़ी।
खुद को कमजोर महसूस कर रहा था
ऋतिक से जब पूछा गया कि 'बैंग बैंग' करते समय सबसे बड़ी चुनौती क्या थी? तो उन्होंने जवाब में कहा, "सबसे बड़ी चुनौती अपने मस्तिष्क को खून से छुटकारा दिलाना थी। मुझे आठ घंटे में एक फ्लाइट पकड़नी थी और मैं एक ट्रेडमिल पर था।"
उन्होंने एक समूह साक्षात्कार में संवाददाताओं को बताया, "मुझे अपनी टांगों, हाथों में कुछ गड़बड़ महसूस हुई और अहसास हुआ कि मुझे अच्छा महसूस नहीं हो रहा था। मैंने डॉक्टर को बुलाया और एक स्कैन कराया, जिसने बताया कि मेरा मस्तिष्क दाईं तरफ खिसक गया है। मुझे इस विषय पर स्वयं को जागरूक करना था और सर्वश्रेष्ठ डॉक्टर ढूंढ़ना था।"