फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Entertainment Archives ›   Hrithik Roshan ropes in Tiger Shroff as HRX brand ambassador

रितिक बेचेंगे कपड़े, प्रमोशन के लिए चुना पसंदीदी हीरो

Thu, 10 Sep 2015 05:33 PM IST
Updated Thu, 10 Sep 2015 05:33 PM IST
विज्ञापन
Hrithik Roshan ropes in Tiger Shroff as HRX brand ambassador
रितिक रोशन ने टाइगर श्रॉफ को अपनी कपड़ो की रेंज का ब्रांड एंबैसडर बनाया है। रितिक ने ट्वीट कर ये जानकारी दी की टाइगर श्रॉफ उनकी क्लोदिंग ब्रांड 'एच आर ऐक्स' के एंबैसडर बनेंगे, ऋतिक ने ट्वीट कर कहा 'टाइगर आपका 'एच आर ऐक्स' में स्वागत है हमें गर्व है कि आप हमारे साथ जुड़े।'
विज्ञापन


रितिक और टाइगर अच्छे मित्र भी है, कुछ दिनों पहले टाइगर ने अपने वीडियो एलबम में रितिक की फुटबॉल टीम की जर्सी पहनकर उसका प्रमोशन भी किया था। अब रितिक ने अपने ब्रांड के प्रमोशन के लिए अपने दोस्त टाइगर को चुना है। देखिए रितिक का ट्वीट

विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

ये है रितिक के टाइगर को चुनने की वजह

Hrithik Roshan ropes in Tiger Shroff as HRX brand ambassador

रितिक और टाइगर दोनों ही बॉलीवुड के बेहतरीन डांसरों में गिने जाते हैं और अब दोनो साथ में एक ऐड फिल्म की शूटिंग भी कर चुके है। इंडस्ट्री से जुड़े एक जानकार ने बताया, 'टाइगर से रितिक काफी लगाव रखते हैं और उन्होंने ही टाइगर का नाम अपने ब्रांड के लिए सुझाया।'

रितिक की पूर्व पत्नी सुजैन को भी कपड़ों का बहुत शौक था। वे इंटीरियर डिजाइन के साथ-साथ कपड़ो की भी रेंज चलाती थी। लेकिन फिलहाल दोनों में अलगाव हो चुका है।

रितिक हाल ही में फिल्म 'आशिकी' के गाने 'धीरे-धीरे' के रीमिक्स में सोनम कपूर के साथ नजर आए जो दर्शको को काफी पसंद आ रहा है। रितिक फिलहाल अपनी आने वाली पीरियड फिल्म 'मोहनजोदड़ो' में व्यस्त हैं।

सूत्रों के अनुसार पीठ की दर्द से जूझ रहे रितिक अपनी एड फिल्म के लिए ऐक्शन सीन नही कर पा रहें है, चूंकि टाइगर एक बेहतरीन ऐक्शन हीरो हैं तो उनका इस शूट में होना लाजिमी हो गया। टाइगर एक अवार्ड शो में पहले भी बता चुके हैं कि वे ऋतिक को अपना आदर्श मानते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed