फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Entertainment Archives ›   Hrithik Roshan Kangana Ranaut Affair

कंगना ने रितिक संग किया ऐसा व्यवहार, कोई दुश्मनों संग नहीं करता

Tue, 03 Nov 2015 12:18 PM IST
Updated Tue, 03 Nov 2015 12:18 PM IST
विज्ञापन
Hrithik Roshan Kangana Ranaut Affair

हाल ही में मुंबई में आयोजित मामी फिल्म फेस्टिवल के उद्घाटन पर एक चौंकाने वाली घटना घटी। यहां अभिनेता रितिक रोशन और अभिनेत्री कंगना रनौत भी पहुंचे थे। लेकिन रितिक को देखते ही कंगना असहज हो गईं और उन्होंने अपनी जगह बदल ली।

विज्ञापन


वह पूरे समय रितिक से एक खास दूरी बनाए रहीं और वहां मौजूद फोटोग्राफरों को उन्होंने मौका नहीं किया कि वे ऋतिक-कंगना को एक फ्रेम में कैद कर लें।

फिल्म कृष-3 के दिनों से रितिक के साथ कंगना की नजदीकियां मीडिया में चर्चा पाती रही हैं। रितिक का जब से पत्नी सुजैन से तलाक हुआ है कंगना को लेकर बातें कुछ और तेज हो गई हैं।
विज्ञापन


विकास बहल का एहसान भूल गईं कंगना!

Hrithik Roshan Kangana Ranaut Affair

इस मौके एक खास बात और हुई। एक समय था जब बॉलीवुड में कोई कंगना रनौत के साथ काम नहीं करना चाहता था। तमाम ऐक्टरों ने उन्हें लगभग अपने खेमों से बाहर कर दिया था।

निर्देशक उन्हें फिल्म में लेने से पहले सौ बार सोचते थे। ऐसे में निर्देशक विकास बहल ने उन्हें अपनी फिल्म में कास्ट किया और सब जानते हैं कि फिल्म क्वीन के बाद कंगना की जिंदगी कैसे बदल गई।

परंतु अब बॉलीवुड में चर्चा है कि कंगना लोगों से दबी जुबान में कह रही हैं कि शानदार तो बहुत ही खराब फिल्म है। उल्लेखनीय है कि विकास की शाहिद कपूर-आलिया भट्ट स्टारर फिल्म शानदार बॉक्स ऑफिस पर पहले ही हफ्ते में फ्लॉप साबित हुई।

विज्ञापन

शानदार को लेकर ये क्या कह गईं कंगना!

Hrithik Roshan Kangana Ranaut Affair

मीडिया में आई खबरों के अनुसार मुंबई में पिछले हफ्ते शुरू हुए मामी फिल्म महोत्सव के उद्घाटन कार्यक्रम में कंगना पहुंची थीं। चूंकि कंगना के इंडस्ट्री में ज्यादा दोस्त नहीं है इसलिए वह कुछ खास लोगों से ही मिल रही थीं।

इसी दौरान कंगना को लोगों से विकास बहल की फिल्म के बारे में बातें करते सुना गया। किसी को उम्मीद नहीं थी कि कंगना एक सार्वजनिक कार्यक्रम में पहुंच कर उन्हें स्टार बनाने वाले डायरेक्टर की फिल्म के बारे में कहेंगी कि उन्होंने बहुत ही खराब फिल्म बनाई है।

वैसे आश्चर्य नहीं होगा अगर जल्द ही कंगना की तरफ से मीडिया में इस तरह का खंडन आ जाए कि उन्होंने ऐसा कुछ नहीं कहा। उल्लेखनीय है कि मीडिया में फिल्मी सितारे कभी स्वीकार नहीं करते कि उन्होंने किसी अन्य सितारे या किसी खास डायरेक्टर की फिल्म देखी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed