ऋतिक रोशन को देख ऑटो वाला हुआ बेहोश!
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिछले हफ्ते ऋतिक रोशन कार से घर जा रहे थे और वह रास्ते में अचानक खराब हो गई। ऋतिक ने इसे सामान्य ढंग से लिया और उतर कर रास्ते से जा रहे ऑटो को रोक कर उसमें बैठ गए। ऑटो वाले भाईसाब को उन्होंने घर का पता बताया।
ऑटोवाला अपनी धुन में था और उसने देखा ही नहीं कि उसकी गाड़ी में कौन बैठा है। खैर, जब ऋतिक ऑटो से उतरे और बिल चुकाने लगे तो ड्राइवर की बेहोशी टूटी। सामने इस तरह ऋतिक को खड़ा देख कर वह बेहोश होते-होते बचा! ऐसा भी होता है।
करण जौहर की निगाह कंगना पर
पिछले कुछ साल से नए चेहरों पर भरोसा करने वाले करन जौहर की नजरें अब कंगना रनौत पर टिक गई हैं। हाल में उन्होंने महिलाओं के लिए अपने डिजाइन किए कपड़ों की एक रेंज मुंबई में लॉन्च की। इस मौके पर बॉलीवुड की कई हसीनाएं पहुंची थीं, लेकिन कंगना शो स्टॉपर बनीं।
सूत्र कह रहे हैं कि करन कंगना पर फिदा हैं और उन्हें धर्मा प्रोडक्शन के लिए साइन करना चाहते हैं। खबर है कि कंगना के पास इतनी फिल्में हैं कि अगले दो साल तक वह खाली नहीं हैं। ऐसे में करन का नंबर कब आएगा, देखना होगा।
मीडिया से बचती हैं प्रियंका
साफ हो गया है कि प्रियंका चोपड़ा को मीडिया की अब पहले जैसे जरूरत नहीं है। फिल्म मैरी कॉम के दौरान वह मीडिया से बचने की कोशिश करती रहीं और उसका कारण अब सामने आया है। असल में सोशल मीडिया पर उनकी लोकप्रियता बढ़ रही है।
खबर है कि ट्विटर पर प्रियंका को फॉलो करने वालों की संख्या 70 लाख को पार कर गई हैं। अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान, आमिर खान और सलमान खान के बाद वह बॉलीवुड की पांचवीं सबसे लोकप्रिय हस्ती बन गई हैं। हीरोइनों की तो पूछिये ही मत, बाकी सब उनसे काफी पीछे हैं। वाकई प्रियंका का यह पंच जोरदार है।