{"_id":"c5fed7b3271734026426fcf261dd8ca7","slug":"hindi-mast-jokes-on-mp-hindi","type":"story","status":"publish","title_hn":"अजब प्रदेश!","category":{"title":"Entertainment Archives","title_hn":"एंटरटेनमेंट आर्काइव","slug":"entertainment-archives"}}
अजब प्रदेश!
Updated Wed, 06 May 2015 04:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
| पान की दुकान पर खडे एक 30 वर्षीय युवक से बातचीत के कुछ अंश...
विज्ञापन
मैने पूछा कुछ कमाते धमाते क्यो नहीं? वह बोला, "क्यो?" मै बोला, "शादी कर लो?" वह बोला, "हो गई।" मैंने पूछा, "कैसे?" वह बोला, "मुख्यमंत्री कन्यादान योजना में।" मैं बोला, "फिर बाल बच्चों के लिए कमाओ।" वह बोला, "जननी सुरक्षा से डिलवरी मुफ्त और साथ मे 1400/- रू का चेक।" मैं बोला, "बच्चों कि पढ़ाई लिखाई के लिए कमा लो।" वह बोला, "उनके लिए पढ़ाई और भोजन मुफ्त।" मैं बोला, "यार घर कैसे चलाते हो?" वह बोला, "1रू किलो गेंहू और चावल से।" मैं झुंझला कर बोला, "यार माँ-बाप को तीर्थ यात्रा पे ले जाने के लिए तो कमा।" वह बोला, "दो धाम करवा दिए हैं, मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा से।" मुझे गुस्सा आया और मैं बोला, "माँ-बाप के मरने के बाद जलाने के लिए कमा।" वह बोला, "1 रू में विद्युत शवदाह गृह है।" मैंने कहा, "अपने बच्चों की शादी के लिए कमा।" वह मुस्कुराया और बोला, "फिर वहीं आ गए... वैसे ही होगी जैसे मेरी हुई थी।" मैं बोला, "यार एक बात बता ये इतने अच्छे कपडे तू कैसे पहनता है?" वह बोला, "राज की बात है... फिर भी बता देता हूँ, 'सरकारी जमीन पर कब्जा करो आवास योजना मे लोन लो और फिर मकान बेच कर फिर जमीन कब्जा कर पट्टा ले लो'।" मुझे तो कुछ समझ नहीं आया। अब आप ही बताइये... यह किस प्रदेश का निवासी है? अगर नही पता चले तो एक बार ज़रूर आना . . . . . . . . हमारे मध्य प्रदेश! |