फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Entertainment Archives ›   hindi jokes

घोड़े की दवा!

Fri, 15 May 2015 06:01 PM IST
Updated Fri, 15 May 2015 06:01 PM IST
विज्ञापन
hindi jokes

एक बार एक आदमी के घोड़े को कब्ज हो गयी है तो वह जानवरों के डॉक्टर के पास गया और बोला, "डॉक्टर साहब मेरे घोड़े को बहुत ही बुरी तरह से कब्ज हो गयी है, जिस वजह से वह ठीक तरह से शौच भी नहीं जा पा रहा है।"

विज्ञापन


आदमी की बात सुन कर डॉक्टर ने उसे एक गोली दी और बोला, "यह लो यह पेट साफ करने की गोली है, तुम इसे पशुओं को दवाई देने वाली नली में रख कर इसका एक सिरा घोड़े के मुंह में डाल देना और दूसरी तरफ से फूंक मार देना ताकि गोली घोड़े के पेट में चली जाए, और कुछ देर बाद ही तुम देखोगे की घोड़े के शौच एकदम सामान्य हो जायेंगे और उसका पेट भी बिल्कुल साफ हो जाएगा।" डॉक्टर की बात सुन आदमी दवा लेकर घर चला गया।

विज्ञापन

किस्मत ही खराब थी

hindi jokes

कुछ देर बाद जब डॉक्टर अपने चिकित्सालय में बैठा था तो आदमी बदहवास सा अपना पेट पकडे डॉक्टर के पास आया।जिसे देख कर डॉक्टर बोला, "अरे भाई क्या हुआ तुम्हारी तो हालत बड़ी ही खराब लग रही है?"

आदमी: अरे डॉक्टर साहब क्या बताऊँ ये सब घोड़े को दवाई देने के चक्कर में हो गया।

आदमी की बात सुन डॉक्टर हैरान हो गया और पूछा, "वो कैसे?"

आदमी: अरे डॉक्टर साहब आपने घोड़े को दवाई देने का जो तरीका बताया था, मैंने बिल्कुल वैसा ही किया बस किस्मत ही खराब थी कि मुझ से पहले घोड़े ने फूँक मार दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed